परिवहन में धान की शॉर्टेज, हमालों पर लगा आरोप, नाराज हमला संघ ने दिया धरना, जांच की मांग, मंडी से धान चोरी, समिति प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

Shortage of paddy in transportation blame on attackers angry attack union staged protest demanded investigation theft of paddy from market committee in charge lodged FIR

परिवहन में धान की शॉर्टेज, हमालों पर लगा आरोप, नाराज हमला संघ ने दिया धरना, जांच की मांग, मंडी से धान चोरी, समिति प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

परिवहन में धान की शॉर्टेज, आरोप पर हमला संघ ने दिया धरना

धमतरी : नगरी ब्लाक के ग्राम पंचायत सांकरा में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उपार्जन केंद्र सांकरा में हमाल संघ द्वारा हड़ताल किया गया. बता दें 55 बोरी धान गायब होने से हमालो पर बात आ गई थी. जिस बात से गुस्सा होकर सारे हमाल हड़ताल पर बैठ गए थे.
हमालो ने बताया कि गाड़ी लोडिंग होने के बाद सांकरा मंडी उपार्जन केंद्र से सही सलामत गिनती के मुताबिक लोडिंग उपार्जन केंद्र से रवाना हुआ था. जिसके बाद नगरी में धरमकांटा कराया गया. जहां पर सही पाया गया था. जब मिलर के पास पहुंचने के बाद कांटा किया गया. जहां 55 बोरा धान की कमी बताया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ड्राइवर ने हमालो के ऊपर कम लोडिंग करने का आरोप लगा दिया. हमलों ने बताया कि हमाली में लगने से पहले सप्ताहिक पेमेंट देने की बात हुई थी. जो एक हफ्ता पेमेंट करने के बाद पेमेंट को रोक दिया गया है और हमालो को बदनाम किया जा रहा है और वाहन से ही धान की बोरियों को जानबूझकर गायब किया है. उसका जांच होनी चाहिए. तभी हम लोग संतुष्ट हो पाएंगे.
जिसके बाद प्रबंधक जीवन लाल साहू ने हमालो को समझाइश दी है कि जो भी गड़बड़ी हुई है उसका निराकरण किया जाएगा. जिसके बाद सभी हमाल संघ के द्वारा हड़ताल को बंद कर दिया गया.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

धान खरीदी केंद्र से धान की चोरी, समिति प्रभारी ने दर्ज करायी शिकायत

महासमुंद/बागबाहरा : बागबाहरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक कृषि साख समिति बकमा से 25 बोरी धान की चोरी की खबर सामने आई है. चोरी की शिकायत समिति प्रभारी राजेन्द्र साहू पिता तेजूराम साहू उम्र 50 साल निवासी मातमुडा़ ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 25 नवम्बर 2024 की दरमियानी रात करीब 12:20 बजे रात को धान उपार्जन केन्द्र बकमा से 25 बोरी धान जिसमें हर बोरी में 40-40 किग्रा धान भरा था. जिसे अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया. चोरी हुई धान की कीमत करीब 25000 रूपये बताई गई.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 305(e)-BNS, 331(4)-BNS के तहत जुर्म कायम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

धान खरीदी केंद्रों में जगह की हो रही बड़ी किल्लत, धान खरीदी केंद्रों से धान उठाव की जरुरत

कबीरधाम : धान खरीदी केंद्रों में समिति की जो बफर लिमिट है धान की तादाद उससे ज्यादा है. ऐसे में धान का उठाव बेहद जरुरी है. समय रहते उठाव न होने की हालत में धान खरीदी केंद्रों में धान रखने के लिए जगह की कमी हो सकती है. जिससे धान खरीदी प्रभावित होगी.