बहन और बच्चों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, ढाई साल की बच्ची की मौत, आरोपी साहेब ताती गिरफ्तार, दूसरी शादी बनी वजह

Sister and children attacked with sharp weapons, two and a half year old girl died, accused Saheb Tati arrested, second marriage was the reason

बहन और बच्चों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, ढाई साल की बच्ची की मौत, आरोपी साहेब ताती गिरफ्तार, दूसरी शादी बनी वजह

गोबरा नवापारा : रायपुरजिला के गोबरा नवापारा में पारिवारिक विवाद के चलते हुए हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहेब कुमार ताती को बिहार के जमुई से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपनी बहन सोनी कुमारी और उसके बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था. जिसमें ढाई साल की बच्ची सुरुचि की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और छोटा भाई गंभीर रुप से घायल हो गए. 
मिली जानकारी के मुताबिक 10 मार्च 2025 को सोनी कुमारी के भाई साहेब ताती ने अपने बहन के दूसरे विवाह से नाराज होकर उसकी हत्या की कोशिश की. और बच्चों पर भी जानलेवा हमला किया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था और बिहार के जमुई में छिपा था. जिसे पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की खबर पर गिरफ्तार किया.
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने आरोपी को ट्रैक किया और बिहार से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया. आरोपी ने पूछताछ में अपनी बहन के दूसरे विवाह को लेकर गुस्से में आकर अपराध करने की बात कबूली. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार स्टील ब्लेड जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 109 के तहत मामला दर्ज किया गया. इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी
साहेब कुमार ताती पिता सुरेश ताती उम्र 25 साल निवासी ग्राम हरनारायणपुर थाना जमुई जिला जमुई बिहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI