होली पर ससुराल पहुंचा दामाद, साली ने रंग लगवाने से किया इंकार, युवक ने पत्नी की कर दी पिटाई, थाने में शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Son-in-law arrives at in-laws' house for Holi; sister-in-law refuses to apply color; man beats wife; police file complaint; investigation underway

होली पर ससुराल पहुंचा दामाद, साली ने रंग लगवाने से किया इंकार, युवक ने पत्नी की कर दी पिटाई, थाने में शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : मंगला में रहने वाला युवक होली पर अपनी साली को रंग लगाने के लिए ससुराल गया था. साली ने जीजा से रंग लगवाने से मना कर दिया. तब युवक ने घर आकर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी. मारपीट से घायल पत्नी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.
मंगला के महर्षि स्कूल के पास रहने वाली महिला ने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है. महिला ने बताया कि उसका पति उसे छोड़कर साली से शादी करने की बात कहता है. इसी बात को लेकर वह आए दिन मारपीट करता है. होली पर वह अपनी साली को रंग लगाने के लिए ससुराल उसलापुर पहुंच गया. तब साली ने रंग लगवाने से मना कर दिया.
ससुराल के लोगों ने भी उसे मना किया. तब उसने घर के सामान काे फेंकना शुरु कर दिया. इसके बाद वह अपने घर आ गया. उसने ससुराल में अच्छा व्यवहार नहीं होने की बात कहते हुए अपनी पत्नी से मारपीट की. महिला ने किसी तरह अपने पति को संभाला. इसी बात को लेकर उसने गुरुवार को अपनी पत्नी से मारपीट की. उसने पत्नी को घर से निकालने की कोशिश की. महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB