नवापारा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के सिर पर पत्थर से हमला, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

A young man was attacked with a stone over an old rivalry in Navapara, hospitalized and in critical condition. Three accused, including a minor, were arrested.

नवापारा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के सिर पर पत्थर से हमला, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

गोबरा नवापारा : रायपुर जिला के  इलाके में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार कर दिया। गंभीर रुप से घायल युवक को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पोड़ निवासी राजकुमार ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे उनके मंझले बेटे सागर ध्रुव पर गांव के उचित मूल्य की दुकान (सोसायटी) के पास हमला किया गया. पुराने विवाद की रंजिश को लेकर गांव के अमन बंजारे, चैतन्य बंजारे उर्फ बिट्टू और एक अपचारी बालक ने मिलकर सागर ध्रुव के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी.
आरोप है कि इसी दौरान अमन बंजारे ने पत्थर से सागर ध्रुव के सिर पर जोरदार वार कर दिया. जबकि अन्य आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया. घटना के बाद गांव लोगों ने घायल युवक को उसके घर लेकर पहुंचे.
परिजनों के मुताबिक घायल सागर ध्रुव ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी और पानी पीकर सो गया. लेकिन अगली सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी. इसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर लिया.
मामले की शिकायत पर गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना कबूल किया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पत्थर भी जब्त कर लिया है.
पुलिस ने अमन बंजारे पिता सालिक राम बंजारे उम्र 20 साल, चैतन्य बंजारे उर्फ बिट्टू पिता मंशा राम बंजारे उम्र 19 साल और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया है. वहीं अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड, माना रायपुर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB