नवा रायपुर की निर्माणाधीन फिल्म सिटी में युवक की संदिग्ध मौत, खून से सनी लाश, सिर पर गहरा जख्म, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या?
Suspicious death of a youth in the under-construction Film City of Nava Raipur, body covered in blood, deep wound on the head, panic in the area, murder or suicide?
नवा रायपुर : राजधानी नवा रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन फिल्म सिटी के पास एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भूपेंद्र पटेल तूता गांव का निवासी बताया जा रहा है। युवक का शव फिल्म सिटी परिसर के पास मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की खबर मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है.
प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. वहीं शव के पास जहर भी बरामद किया गया है. इस रहस्यमयी घटनाक्रम ने मामले को और भी पेचीदा बना दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



