रायपुर में पैदल ट्यूशन जा रहे 15 वर्षीय बच्चे को कुचलकर फरार आरोपी टैंकर चालक गिरफ्तार,  CCTV फुटेज बना सबूत, हादसे के बाद पेंट से मिटाया नंबर प्लेट

The accused tanker driver who crushed a 15-year-old boy walking to tuition in Raipur and fled has been arrested; CCTV footage proved; the number plate was erased with paint after the accident.

रायपुर में पैदल ट्यूशन जा रहे 15 वर्षीय बच्चे को कुचलकर फरार आरोपी टैंकर चालक गिरफ्तार,  CCTV फुटेज बना सबूत, हादसे के बाद पेंट से मिटाया नंबर प्लेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 15 साल के मासूम को कुचलकर फरार होने वाले टैंकर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया था. जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 मई को सड्डू स्कूल के पास तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने एलआईजी सेक्टर-01, सड्डू निवासी 15 वर्षीय नाबालिग को कुचल दिया था. हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी. हादसे के बाद आरोपी चालक टैंकर लेकर फरार हो गया था.
आरोप है कि पकड़े जाने के डर से आरोपी ने टैंकर की नंबर प्लेट पर पेंट पोत दिया. ताकि वाहन की पहचान न हो सके. हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस हादसे के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t