फंदे पर लटकटी मिली बैंक के कर्मचारी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, कान में लगा मिला इयरफोन, चर्चाओं का बाजार गर्म
The body of a bank employee was found hanging, sensation spread in the area, earphones were found in his ears, discussions started abuzz
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में शनिवार को सुबह उस समय सनसनी मच गई जब बैंक में काम करने वाले एक कर्मचारी की लाश फंदे में लटकती मिली. और मकान का दरवाजा अन्दर से बंद था. पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया. तो शव को देख कर ऐसा मालूम हो रहा था कि फांसी लगाने से पूर्व युवक मोबाईल के जरिए किसी से बात कर रहा था. उनके काम में इयरफोन लगा था. बहरहाल परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में लगी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर बैंक आफ बड़ौदा में कार्यरत कर्मचारी सन्नी यादव पिता दीलीप यादव उम्र 39 साल साकिन समोदा, थाना आरंग जिला रायपुर निवासी पिछले 5-6 साल से मैनपुर बैंक में पियून कर्मचारी के रुप में कार्यरत था. युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. इसकी जानकारी बैंक के अधिकारी के साथ उनके परिजनों को दिया गया. उनके परिजन मैनपुर पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर जब कमरे के अन्दर घुसे तो बैंक कर्मचारी का शव फंदे में लटकते मिला. मृतक सन्नी यादव के खुदकुशी के बाद तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है. मैनपुर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



