होली मनाने रायपुर से ससुराल आए युवक का दूसरे दिन तालाब में तैरता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या क्य्छ और?, जांच में जुटी पुलिस

The body of a young man who had come from Raipur to his in-laws' house to celebrate Holi was found floating in a pond the next day, causing a sensation in the area. Was it murder or something else? Police are investigating.

होली मनाने रायपुर से ससुराल आए युवक का दूसरे दिन तालाब में तैरता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या क्य्छ और?, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : होली के त्योहार के बाद दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है. गुरुवार सुबह ग्राम राखी के एक तालाब में 26 साल के युवक का शव तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला  पाटन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह कुछ ग्रामीण रोज की तरह तालाब के पास टहलने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। यह नजारा देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और इसकी खबर पाटन थाना पुलिस को दी गई.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
सूरज दास मानिकपुरी उम्र 26 साल सेजबहार क्षेत्र का रहने वाला था. वह होली का त्योहार मनाने अपने ससुराल ग्राम राखी आया हुआ था. होली खेलने के बाद युवक तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान शायद गहरे पानी में जाने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई. हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक गांव के इस तालाब में अक्सर लोग नहाने और पानी भरने के लिए आते हैं. होली के दौरान यहां लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है. ऐसे में यह घटना ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB