दोस्तों संग बाजार गए युवक की सुबह मिली लाश, रंगमंच में संदिग्ध हालत में मिला शव, मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

The body of a young man who had gone to the market with his friends was found in the morning. The body was found in suspicious circumstances in a theatre, causing panic. The family members expressed suspicion of murder, and the police are investigating.

दोस्तों संग बाजार गए युवक की सुबह मिली लाश, रंगमंच में संदिग्ध हालत में मिला शव, मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र साहेबिनकछार ग्राम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ साप्ताहिक बाजार गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक का शव भुतबेड़ा गांव के रंगमंच में मिला। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक साहेबिनकछार निवासी तिलचंद मरकाम उम्र 26 साल मंगलवार को अपने दो दोस्तों विक्रम और मकरध्वज के साथ करीब 10 किलोमीटर दूर भुतबेड़ा साप्ताहिक बाजार घूमने गया था. देर रात दोनों दोस्त तो अपने घर लौट आए. लेकिन तिलचंद घर नहीं पहुंचा.
रात भर इंतजार के बाद जब बुधवार सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और दोस्तों से पूछताछ की. तो उन्होंने बताया कि तिलचंद भुतबेड़ा में ही रुक गया था. इसके बाद परिजन भुतबेड़ा पहुंचे. जहां रंगमंच में तिलचंद अचेत हालत में पड़ा मिला. उसे फौरन मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस मामले की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए मैनपुर थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन परिजनों द्वारा जताई गई हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
यह घटना क्षेत्र में कई सवाल खड़े करती है. युवक रात में रंगमंच तक कैसे पहुंचा?, दोस्तों के बयान में कितनी सच्चाई है?, क्या यह हादसा है या सुनियोजित अपराध?, फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB