संदिग्ध हालत में मिली बुजुर्ग की लाश, खेत के पास उल्टा पड़ा मिला शव, गड्ढे में डूबा चेहरा, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

The body of an elderly man was found in suspicious condition, the body was found upside down near the field, the face was submerged in the pit, sensation spread in the area, police started investigation

संदिग्ध हालत में मिली बुजुर्ग की लाश, खेत के पास उल्टा पड़ा मिला शव, गड्ढे में डूबा चेहरा, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हरेली त्योहार के दिन एक अधेड़ की लाश संदिग्ध हालत में बरामद की गई. मृतक की पहचान ग्राम भेड़ी निवासी निर्मल कुमार तारम उम्र 50 साल के रुप में हुई है. शव एक खेत के किनारे बोर के पास चित्त अवस्था में पड़ा मिला. जबकि उसका चेहरा खेत के गड्ढे में भरे पानी में डूबा हुआ था. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी खबर कोटवार के जरिए पुलिस तक पहुंचाई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने इसे प्रारंभिक तौर पर संदिग्ध मौत मानते हुए मर्ग कायम कर लिया है. ग्राम पंचायत प्रतिनिधि नोहरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट पर जांच प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों में डर और दहशत का माहौल है.
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक़ निर्मल तारम को घटना वाले दिन नशे की हालत में देखा गया था. हरेली पर्व के दिन दोपहर से वह घर नहीं लौटा था. जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी.
डौंडीलोहारा थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB