नदी में तैरता मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में दहशत का माहौल, नहीं हो पाई युवती की शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
The body of an unidentified woman was found floating in a river, creating panic in the area. The woman has not been identified and the police are investigating.
बिलासपुर : शहर के शिवघाट बैराज के पास अरपा नदी में सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक युवती की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है. खबर मिलने पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिवघाट बैराज के पास अरपा नदी के किनारे अक्सर शांत रहता है. लेकिन सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाना शुरु कर दिया है. ताकि युवती की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके.
सिविल लाइन पुलिस ने नागरिकों से अपील किया कि अगर किसी को इस उम्र या इस उम्र वर्ग की युवती के लापता होने की जानकारी है तो फौरन पुलिस को खबर करें. इससे युवती की पहचान और मामले जांच में तेजी लाइ जा सके. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शव की हालत नाजुक है और इसका पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह का पता लगाया जा सकता है.
शव की हालत और कपड़ों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह मालूम हो रहा है कि शव कुछ समय पहले पानी में बहा होगा. पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि युवती कौन थी और उसकी मौत कैसे हुई.
जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि क्या किसी तरह की हिंसा, दुर्घटना या अपराध की संभावना है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर और चिंता की स्थिति पैदा कर दी है. युवती के शव मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में पुलिस की सतत गश्त बढ़ा दी गई है. ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



