बोरे में बंद लाश, महिला की उम्र 30-35 वर्ष, बाएं हाथ में महादेव त्रिसूल, 7 स्टार और लखन सुरेश बीएम लिखा गोदना, जांच में जुटी पुलिस
The body was found in a sack, aged 30-35 years, with a tattoo of Mahadev Trishul, 7 stars and Lakhan Suresh BM on the left hand. Police are investigating.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सड़क किनारे नाली में बोरे में बंद महिला की लाश मिली है. पुलिस ने हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर फेंकने की आशंका जताई है. यह मामला जिले के सुपेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अंडर ब्रिज के चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास एक बोरे में महिला की लाश मिली है. महिला की लाश नाली में पड़ी हुई थी. लाश 3-4 दिन पुरानी है. महिला की लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है.
पुलिस जांच में शव के शरीर पर कुछ टैटू और गोदना मिले हैं. बाएं हाथ मैं महादेव त्रिसूल मैं लिखा है. 7 नग स्टार बने हैं. बाएं हाथ मैं ही महादेव के नीचे लखन सुरेश B M आरती का गोदना है. बाएं हाथ तरजनी अंगुली के पीछे A का गोदना है. बायीं कलाई मैं काला धागा बंधा है. बाये कलाई मैं सफेद आसमानी 3 नग चूड़ी दायी कलाई मैं 1 आसमानी सफ़ेद चूड़ी है. दोनों पैर के अंगूठा मैं लोहे का रिंग है. दाये कान मैं टॉप्स है l फिरोजा कलर का पेटीकोट है
दुर्ग पुलिस के द्वारा इन चिन्हों के आधार पर मृतिका महिला की पहचान की जा रही है. अज्ञात महिला के पहचान के विषय में किसी भी तरह की जानकारी होने पर नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर 88785 05555 या थाना प्रभारी सुपेला के मोबाइल नंबर 79885 22909 पर सूचित करें.
पुलिस को शक है कि आरोपी सेक्टर एरिया की तरफ से आए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकि किसी संदिग्ध गाड़ी या व्यक्ति की पहचान की जा सके. यह वारदात एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा लगती है.
फ़िलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है. महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है. शव 4 दिन पुरानी है. प्राथमिक जांच के मुताबिक महिला की हत्या की गयी है. उसके बाद शव को बोरी में भरकर यहां फेंका गया. ताकि पहचान न हो सके. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ किया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच में जुटी है. जल्द ही इसका खुलासा होने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



