सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक की संदिग्ध मौत, चबूतरे पर मिली लाश, महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Suspicious death of a constable posted at the City Kotwali; body found on a raised platform; stir within the department; police investigating; post-mortem report awaited.
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक पुलिस आरक्षक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. बागबाहरा थाना क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा निर्मित पौनी पसारी चबूतरे पर बुधवार सुबह आरक्षक कृष्णा पटेल का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक आरक्षक कोतवाली थाने में पदस्थ था। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की खबर पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. फिलहाल आरक्षक की मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस घटनास्थल से जुड़े सबूत जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह बागबाहरा थाना क्षेत्र में स्थित पौनी पसारी चबूतरे के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा. इसकी खबर फौरन पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. जांच के दौरान मृतक की पहचान आरक्षक कृष्णा पटेल के रूप में हुई. जो कोतवाली थाने में पदस्थ था. पुलिस आरक्षक का शव सार्वजनिक स्थान पर मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. आरक्षक वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन हालात में हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में फोरेंसिक टीम की मदद ली है.
घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जरुरी सबूत जुटाए. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती है. इस मामले में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है. प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आए फुटेज में आरक्षक कृष्णा पटेल शाम के समय बाइक से जाते हुए दिखाई दिया है. पुलिस इस वीडियो के आधार पर आरक्षक की गतिविधियों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है.
जांच का प्रमुख विषय यह है कि आरक्षक कृष्णा पटेल घटना से पहले कहां गया था और पौनी पसारी चबूतरे तक कैसे पहुंचा. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने के बाद उसके साथ क्या हुआ. इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे. आरक्षक की मौत को लेकर फिलहाल किसी निश्चित कारण की पुष्टि नहीं हुई है. यह आत्महत्या का मामला है या मौत के पीछे कोई अन्य वजह है. इस बारे में पुलिस ने अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है. जांच टीम सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है.
पुलिस आरक्षक की संदिग्ध हालात में मौत होने की वजह का मामला गंभीर बना हुआ है. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर असल वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है. स्थानीय लोगों से मिली खबर के बाद शुरु हुई पुलिस जांच में फिलहाल आरक्षक की पहचान और घटनास्थल से संबंधित प्रारंभिक तथ्य सामने आए हैं. हालांकि मौत के हालात को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है. महासमुंद जिले के बागबाहरा में हुई इस घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है. आरक्षक कृष्णा पटेल की मौत कैसे हुई और वह पौनी पसारी चबूतरे तक किन हालात में पहुंचा. यह जांच का प्रमुख विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का इंतजार कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



