वृद्धाश्रम में अपनों से ठुकराए बुजुर्गों के साथ संचालक ने कर दिया कांड, आश्रम में ताला लगाकर फरार, कर्मचारियों ने भी खोल दी सच्चाई, मचा हड़कंप

The director of an old age home committed a crime against the elderly, who were rejected by their loved ones. He locked the home and fled. The employees also revealed the truth, causing an uproar.

वृद्धाश्रम में अपनों से ठुकराए बुजुर्गों के साथ संचालक ने कर दिया कांड, आश्रम में ताला लगाकर फरार, कर्मचारियों ने भी खोल दी सच्चाई, मचा हड़कंप

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से समाज कल्याण विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. यहां संचालित एक वृद्ध आश्रम में संचालक ताला लगाकर फरार हो गया है. इस वजह से आश्रम में रहने वाली महिलाएं और कर्मचारी तमाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं.
कर्मचारियों को आठ महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है. वहीं आश्रम में रहने वाली महिलाएं अंधेरे में खाना बना रही हैं. इस पूरे मामले के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि वृद्ध आश्रम परख वृद्धाश्रम राजनेता में संचालित है. आश्रम के संचालक ताला लगाकर फरार हो गए.
आश्रम में काम करने वाले कर्मचारियों को करीब 8 महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है. आश्रम में बिजली न होने की वजह से यहाँ रहने वाली बुजुर्ग महिलाएं अंधेरे में खाना बनाने पर मजबूर हो गई हैं. इस मामले के सामने आते ही समाज कल्याण विभाग में गंभीर सवाल उठ रहे हैं. वहीं जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t