फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक ही जमीन को 7 लोगों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जीजा-साली ने लगाया चूना, दोनों आरोपी गिरफ्तार

The gang that prepared fake documents and sold the same land to 7 people was exposed, brother-in-law and sister-in-law defrauded, both the accused arrested.

फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक ही जमीन को 7 लोगों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जीजा-साली ने लगाया चूना, दोनों आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : स्मृति नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक ही जमीन को 7 लोगों को बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में तथाकथित जीजा और साली को गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक साधना देवी और एस. देवी निवासी भिलाई ने खबर दी कि उनकी ग्राम कोहका स्थित जमीन खसरा नं. 3310/06,07 को कन्हैया शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उनकी डेढ़ सास के. रजनी रत्नम और एक अन्य महिला को साधना देवी और एस. देवी बनाकर उनकी जमीन को श्रीमती संतोष खण्डूजा के पास बेच दिया.
इस रिपोर्ट के आधार पर थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्र. 572/23 धारा 419,420,467,468,471,120 बी भादवि दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार शुक्ला (भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, थाना प्रभारी सुपेला श्री राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आरोपियों की पता तलाश और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई.
टीम ने खुर्सीपार में दबिश दी. लेकिन आरोपीगण फरार मिले. तकनीकी जानकारी के आधार पर उनके मायके अहिवारा वार्ड 06 थाना नंदिनीनगर में दबिश दी गई. जहां पर कन्हैया लाल और श्रीमती रजनी रत्नम मिले. पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म करना कबूल किया. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया.
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु चौकी प्रभारी स्मृति नगर, आरक्षक कमल नारायण, हर्षित शुक्ला एवं महिला आरक्षक मीरा वर्मा का सराहनीय योगदान रहा.
आरोपी 
कन्हैया लाल पिता स्व मिश्री लाल उम्र 67 साल सुन्दर भवन के पास खुर्सीपार जिला दुर्ग
रजनी रत्नम पति के. रत्नम उम्र 59 साल साकिन म.नं. 30/सी सडक 30 जोन 02 खुर्सीपार जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI