हेडमास्टर ने महिला को फोन कर मिलने बुलाकर किया छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक जगन्नाथ को गिरफ्तार कर भेजा जेल

The headmaster called a woman and molested her. The police arrested the accused headmaster Jagannath and sent him to jail.

हेडमास्टर ने महिला को फोन कर मिलने बुलाकर किया छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक जगन्नाथ को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर-चांपा : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक प्रधानपाठक पर महिला से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ पाटले को उसके गृहग्राम बम्हनीन से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. आरोपी प्रधानपाठक बलौदा क्षेत्र के झपेली गांव के सरकारी स्कूल में पदस्थ था. यह मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि प्रधानपाठक जगन्नाथ पाटले उम्र 43 साल निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा ने पहले उसे फोन कर अशोभनीय बातें कीं. फिर स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। जब महिला वहां पहुंची। तो आरोपी ने छेड़छाड़ की हरकत की. महिला के विरोध करने पर प्रधानपाठक मौके से फरार हो गया.
महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु की और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 79 के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने बम्हनीन गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
अकलतरा पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है. वहीं इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में प्रधानपाठक की हरकत पर आक्रोश है और उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है.
अकलतरा में प्रधानपाठक गिरफ्तार की इस घटना ने शिक्षा जगत में भी हलचल मचा दी है. जहां एक शिक्षक के इस तरह के कृत्य ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t