शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में गिरा निर्माणाधीन ढांचा, 9 मजदूर घायल, 2 की हालत नाजुक, ढलाई के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Under-construction structure collapses at Shankaracharya Medical College, injuring nine workers, with two in critical condition. The accident occurred during casting work. Police are investigating.

शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में गिरा निर्माणाधीन ढांचा, 9 मजदूर घायल, 2 की हालत नाजुक, ढलाई के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अभिषेक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च में निर्माणाधीन अस्पताल का स्ट्रक्चर गिरने से काम थे 9 मजदूर घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां 2 की हालत नजूल बताई जा रही है. हादसे की खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर जांच की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक जुनवानी क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 1 बजे पुरानी बिल्डिंग के सामने नई बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की ढलाई चल रही थी. अचानक पूरी सेंटरिंग धंस गई और 9 मजदूर मलबे में दब गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरु किया और पुलिस को खबर दी, कई मजदूर अन्य राज्यों से काम करने आए थे. हादसे के समय करीब 25 मजदूर मौके पर काम कर रहे थे.
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों ने फौरन रेस्क्यू शुरु कर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला. सभी घायलों को श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे  में 9 मजदूर घायल हो गए.
जिनमें छह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. वहीं तीन मजदूरों की हालत नजूल बताई जा रही है. इसमें एक के सिर में गहरी चोट और दो के पैर और अंगुली फैक्चर हुआ है. वही हादसे की जानकारी मिलने पर सुपेला थाना और स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. घायलों में जगत कुमार, शुभम कुर्रे, महेंद्र सिंह राजपूत, प्रदीप साहू, सुमति बंधे, संतोष यादव अन्य मजदूर शामिल हैं.
 पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और निर्माण कार्य की तकनीकी खामियों की पड़ताल के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है. अब तक अस्पताल प्रबंधन और ठेकेदार पक्ष की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. वहीं प्रशासन ने इस मामले में लापरवाही की संभावना से इंकार नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था और मजदूरों के पास सेफ्टी किट तक नहीं थी. मजदूर हेलमेट या सुरक्षा बेल्ट के बिना काम कर रहे थे. इससे यह सवाल उठ रहा है कि निर्माण कंपनी द्वारा अपनाए गए सुरक्षा मानक और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर शक है.
पुलिस ने संबंधित ठेकेदार और निर्माण प्रबंधन से पूछताछ कर रही है. फिलहाल निर्माण कार्य को अस्थायी रुप से रोक दिया गया है. हादसे के कारण इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है. आसपास के लोग निर्माण स्थल पर सुरक्षा की अनदेखी पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हादसे से पहले भी मजदूरों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा की कमी को लेकर शिकायत की थी. लेकिन निर्माण प्रबंधन ने पर्याप्त कदम नहीं उठाए. छज्जा की सेंटरिंग और ढलाई की असंतुलन तकनीकी लापरवाही के कारण हादसा हुआ.
 भिलाई प्रशासन ने बताया कि हादसे के कारण किसी भी तरह की और दुर्घटना को रोकने के लिए पूरे निर्माण स्थल की सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है. इसके अलावा सभी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और तकनीकी लापरवाही के खतरों को उजागर किया है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. और दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाने का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t