सराफा कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर पीटा, ब्याज लेन-देन विवाद में उतारा मौत के घाट, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bullion trader murdered in broad daylight; attackers entered his home and beat him to death over an interest transaction dispute; 10 accused arrested.

सराफा कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर पीटा, ब्याज लेन-देन विवाद में उतारा मौत के घाट, 10 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार को सराफा कारोबारी संतोष आचार्य की हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया. शीतल नगर निवासी संतोष आचारी पर 10 हमलावरों ने उनके ही घर में घुसकर बेरहमी से हमला किया. पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  वारदात के बाद  इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल फैल गया. यह मामला दुर्ग के सिटी कोतवाली क्षेत्र के शीतला पारा का है.
मिली जानकारी  के मुताबिक प्रार्थी वी. रानी सोनी उम्र 46 साल ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति वेधुरवाडा संतोष आचारी सोना-चांदी और ब्याज पर रुपए देने का काम करता था. प्रार्थी ने बताया कि दादू सोनी को उसके पति ने कुछ रुपए दिए थे. जो काफी समय से लौटाए नहीं गए थे. इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था. 7 नवम्बर 2025 को प्रार्थी के पति ने फोन पर बताया कि दादू सोनी से पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ है. उसी दिन सुबह करीब 7 बजे अस्पताल से खबर मिली कि संतोष आचारी की हत्या हो गई है. प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 567/2025 धारा 103(1), 331(8), 111(2)(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्जकर विवेचना में लिया गया.
पुलिस ने मामले की जांच में आरोपियों की पतासाजी करते हुए दादू सोनी और अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि संतोष आचारी से पैसे की लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी पुरानी दुश्मनी और तकरार के चलते 7 नवम्बर 2025 को वाद-विवाद बढ़ गया और दादू सोनी का बेटातरुण सोनी अपने साथियों अनिल यादव, मनीष सोनी, हीरा सोनी, अमन तिवारी, राहुल ढीमर, योगेश ठाकुर, श्यामू, धन्नू सेन, अर्पित शर्मा, वी शिवा को बुलाकर संतोष आचारी की हत्या की प्लान बनाई.
अभियुक्तों ने संतोष आचारी के घर का दरवाजा तोड़ कर डंडा और हाथ-मुक्का से मारपीट की. संतोष आचारी की हालत नाजुक होने के बाद अचेत होकर मौत हो गई. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सामग्री जब्त की और आरोपियों को गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया.
मृतक के परिवार और सराफा व्यापारियों में भारी गुस्सा है. उन्होंने आरोपियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सजा दिलाने और शहर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई. तो वे दुर्ग बाजार बंद आंदोलन करेंगे.
गिरफ्तार आरोपी:
चैत्रराम सोनी उर्फ दादू – ब्राह्मण पारा, दुर्ग
मनीष सोनी – सदर बाजार, दुर्ग
तरूण सोनी – सदर बाजार, दुर्ग
शिवा सोनी – गौरी पारा, दुर्ग
अनिल कुमार यादव – वार्ड 5, दुर्ग
हीरा सोनी – सदर बाजार, दुर्ग
अमन उर्फ टिकेन्द्र तिवारी – वार्ड 6, दुर्ग
राहुल ढीमर – ढीमर पारा, दुर्ग
घनश्याम ढीमर – दुर्ग
योगेश ठाकुर – आपापुरा, दुर्ग

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t