दिनदहाड़े 11 लाख 79 हजार आठ सौ रुपये लूट की घटना निकली फर्जी, कर्ज चुकाने के लिए रची साजिश, आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार
The incident of robbery of 11 lakh 79 thousand eight hundred rupees in broad daylight turned out to be fake, a conspiracy was hatched to repay the loan, the accused was arrested within a few hours
जांजगीर-चाम्पा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में 11 लाख 80 हजार की लूट का मामला फर्जी निकला. पुलिस को झूठी रिपोर्ट देने वाला खुद आरोपी निकला. धान व्यापारी के कर्मचारी ने पुलिस और अपने मालिक को लूट होने की झूठी जानकारी दी थी. पूरा मामला जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दीपेश देवांगन निवासी चोरिया द्वारा थाना बाम्हनीडीह में लगभग शाम 5 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह धान व्यापारी किरीत ड़ड़सेना का 11,79,800/- रुपए लेकर यूनियन बैंक चांपा में जमा करने जा रहा था. इसी दौरान बम्हनीडीह के आगे पूछेली, अमोदी गांव के पास पहुंचा था तभी बाइक में सवार तीन लड़कों ने जिसमें से दो ने स्कार्फ और बांधा था और एक ने टोपी पहनी थी. उससे लिफ्ट मांगी और उसके नहीं रुकने पर उन तीनों पीछा कर बाइक सामने अडाकर मारपीट कर उसके बैग में करीब 11,79,800 रु और लैपटॉप को लूट लिया.
धान व्यापारी किरीत ड़ड़सेना का कर्मचारी दीपेश देवांगन दोपहर 1 बजे 11 लाख 80 हजार रुपए बैंक में जमा कराने जा रहा था. कर्ज चुकाने के लिए उसने ऐसी कहानी रच डाली कि आप भी सुन कर हैरान हो जाएंगे. दीपेश देवांगन ने पुलिस को बताया कि बाइक में सवार तीन युवकों ने रुपए से भरा बैग और लेपटॉप लेकर भाग गए.
खबर के बाद थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए जिले भर में नाकाबंदी, साइबर सेल की सहायता एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परंतु घटनास्थल से किसी भी प्रकार की लूटपाट के साक्ष्य नहीं मिले, घटना स्थल की बारीकी से निरीक्षण, दीपेश देवांगन के द्वारा घटना की सूचना देने में की गई विलम्ब के साथ साथ बयानों में विरोधाभास होने, संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यवहार के आधार पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी टूट गया और कबूल किया कि उस पर करीब 8 लाख रुपये का कर्ज है, जिसे चुकाने की नीयत से उसने ₹11,79, 800रु/ का गबन कर लूट की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया.
कर्ज चुकाने के लिए रची ऐसी साजिश
धान व्यापारी के कर्मचारी दीपेश देवांगन ने कर्ज चुकाने के लिए यह साजिश रची थी. यूनियन बैंक चांपा में जमा करने जा रहे रकम को खुद ही छिपाया. पुलिस ने साइबर टीम की मदद से सच्चाई उजागर की. पुलिस आरोपी दीपेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
आरोपी
दीपेश देवांगन पिता शत्रुघ्न देवांगन उम्र 25 वर्ष निवासी चोरिया थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPF



