धमतरी में पड़ोसी के घर चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में महिला समेत परिवार के सदस्य शामिल, लाखों के जेवर-नगदी बरामद

Theft at Neighbor's House in Dhamtari Solved Within 24 Hours; 3 Accused Arrested, Including Family Members; Jewelry and Cash Worth Lakhs Recovered

धमतरी में पड़ोसी के घर चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में महिला समेत परिवार के सदस्य शामिल, लाखों के जेवर-नगदी बरामद

धमतरी : धमतरी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शांति चौक स्थित एक किराना दुकान में हुई लाखों की चोरी की गुत्थी को महज 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिनमें मुख्य आरोपी सहित उसकी मां और भाई शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने के जेवर और नगदी बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है.
शादी में गया था परिवार, पीछे से साफ कर दिया हाथ
घटना शांति चौक, सोरिद नगर की है. प्रार्थी नुपेन्द्र मगेन्द्र उम्र 23 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 मार्च को वह अपने परिवार के साथ ग्राम सेमरा सी एक शादी समारोह में गया था. 15 मार्च को वापस लौटने पर उसने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे सोने के जेवर (हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके) और 60,000 रुपये नगद गायब थे. चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 2,27,000 रुपये बताई गई थी.
संदेही से पूछताछ में खुला राज
सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 76/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. मुखबिर की खबर पर पुलिस ने शांति कॉलोनी चौक के पास घूम रहे एक संदिग्ध युवक चेतन देवांगन उम्र 20 साल को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली. पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चोरी की वारदात में चेतन के साथ उसका परिवार भी शामिल था. 
मुख्य आरोपी: चेतन देवांगन ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की.
संलिप्तता: चोरी के जेवर उसने अपनी मां के पास छिपा दिए थे.
खर्च: चोरी की रकम से आरोपी ने एक नया मोबाइल फोन खरीदा और बाकी पैसे व्यक्तिगत शौक पर खर्च किए.
बरामदगी और गिरफ्तारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शत-प्रतिशत जेवर, 3,500 रुपये नगद और चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल बरामद किया है. मामले में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. न्यायिक कार्यवाही: धमतरी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(2), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है
आरोपी
चेतन देवांगन पिता स्व देवानंद देवांगन  उम्र 20 साल
लक्ष्मीकान्त देवांगन पिता स्व देवानंद देवांगन उम्र 25 साल भाई
श्रीमती टिकेश्वरी देवांगन पति स्व देवानंद देवांगन उम्र 40 साल मां
सभी शांति चौक, सोरीद वार्ड, धमतरी, सिटी कोतवाली थाना धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.) के निवासी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB