राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद, छत्तीसगढ़ के अंतरराज्यीय स्टैंड से बस ही ले उड़े चोर, ढूंढ़ने में पुलिस के छूटे पसीने, कमिश्नरेट बनने के बाद अनोखी चोरी
Thieves are emboldened in the capital, stealing a bus from Chhattisgarh's interstate bus station, leaving police scrambling to find it, a unique theft since the commissionerate was established.
रायपुर : देश में कड़े कानून के बाद भी जुर्म कम होने का नाम नहीं ले रहा है. यहां आए दिन अपराधी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. लगातार चोरी, डकैती की घटना सामने आ रही है. रायपुर में पुलिस मे कमिश्नर व्यवस्था लागू होने के बाद एक मामला राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से सामने आया है. जहां एक बस चोरी हो गई. पुलिस बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से आरोपियों की पड़ताल कर रही है. यह मामला टिकपारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ बाबा ट्रेवल्स के संचालक हिमालयन हाइट्स के निवासी अब्दुल अलीम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 6 मार्च की रात अंतर्राज्यीय बस स्टैंड भाठागांव से उनकी बस नंबर CG 07 E 0782 चोरी हो गई है. जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है.
पुलिस का मानना है कि बस को स्टार्ट कर ले जाने के लिए आरोपी को बस की पूरी जानकारी रही होगी. इसलिए किसी जानकार की भूमिका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है. बस चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि बस को किस समय और किस दिशा में ले जाया गया. पुलिस का मानना है कि अगर फुटेज साफ मिला तो आरोपियों तक पहुंचना आसान हो सकता है.
नया बस स्टैंड राजधानी का बड़ा और व्यस्त ट्रांजिट प्वाइंट है. यातायात का पूरा थाना ही मौजूद है. यहां हर समय बसों की आवाजाही रहती है. ऐसे में पूरी बस का चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. बस ऑपरेटरों का कहना है कि अगर बस स्टैंड में निगरानी और सुरक्षा मजबूत होती तो इतनी बड़ी चोरी संभव नहीं थी.
फिलहाल टिकरापारा पुलिस बस की तलाश में जुटी हुई है. बस का नंबर और जानकारी आसपास के जिलों की पुलिस को भी भेजी गई है. आशंका है कि बस को दूसरे जिले या राज्य की तरफ ले जाया गया होगा. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बस और आरोपी दोनों का पता चल जाएगा. तब तक राजधानी में ‘भारी चोरी’ की यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है.
आपको बता दें कि इससे पहले होली के दिन तेलीबांधा के काली मंदिर के पास खड़े 12 चक्का ट्रक चोरी कर ली गई थी. पुलिस ने चोरों को सारंगढ़ से गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त किया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



