फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी, पुलिस ने नागपुर से आरोपी सत्यपाल सिह को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Threatened to make the photo viral by editing it obscene police arrested the accused Satyapal Singh from Nagpur and sent him to jail

फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी, पुलिस ने नागपुर से आरोपी सत्यपाल सिह को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सूरजपुर : प्रतापपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक पीडि़ता ने थाना मे΄ रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर उसे वाटसऐप पर भेजते हुए सोशल मीडिया मे΄ डालने की धमकी दे रहा है. पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 509 भादस΄, 66(डी), 67(ए) आईटी एडीट के तहत मामला दर्ज किया गया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशा΄त कुमार ठाकुर ने पुराने पेंडिंग मामलो की समीक्षा कर प्रभारियो΄ को फरार आरोपियो की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार कर विधिवत निकाल करने के निर्देश दिया था. थाना प्रतापपुर पुलिस जांच के दौरान नई तकनीक की मदद से आरोपी को नागपुर महाराष्ट्र मे होने की पुख्ता जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने नागपुर महाराष्ट्र विधिवत रवाना हुई और वहा दबिश देकर आरोपी सत्यपाल सिह पिता श्रीपति सिह उम्र 29 साल निवासी ग्राम पिदावली, पो. बीलोनी, चौकी चपावली, थाना क΄चनपुर, जिला धौलपुर राजस्थान, हाल निवासी कोण्डाली जिला नागपुर महाराष्ट्र को पकड़ा. पूछताछ पर उसने घटना को अंजाम देना कबूल किया. जिसे गिरफ्तार किया गया है.
इस कार्यवाही मे΄ थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सि΄ह धुर्वे, एसआई स΄दीप सिह, एएसआई हरिश΄कर तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज केरकेट्टा, आरक्षक अवधेश कुशवाहा व अपील चौधरी सक्रिय रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI