लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर तीन प्रधान पाठक और पांच शिक्षक निलंबित, 15वें वित्त आयोग में गड़बड़ी, दो पंचायत सचिव सस्पेंड

Three head teachers and five teachers suspended for negligence and indiscipline, irregularities in the 15th Finance Commission, two Panchayat secretaries suspended.

लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर तीन प्रधान पाठक और पांच शिक्षक निलंबित, 15वें वित्त आयोग में गड़बड़ी, दो पंचायत सचिव सस्पेंड

रायपुर : जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने जिले के कई शालाओं में पदस्थ तीन प्रधान पाठक और एक सहायक शिक्षक को पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने की वजह से छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
निलंबित शिक्षकों में शासकीय प्राथमिक शाला खुर्सीपारखुर्द के सहायक शिक्षक विश्वनाथ चंद्रवंशी, शाला मातेखेड़ा की प्रधान पाठक गंगाराम नेताम, शाला घोघरे के प्रधान पाठक अरुण कुमार मंडावी तथा शाला तोतलभर्री के प्रधान पाठक शंकर लाल सलामे शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

15वें वित्त आयोग में गड़बड़ी, दो पंचायत सचिव सस्पेंड

बिलासपुर : बिलासपुर जिला पंचायत प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए दो पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. शासन के 15वें वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 की राशि से जुड़े ऑनलाइन अंकेक्षण कार्य में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना के मामले सामने आए है. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम पंचायत चिल्हाटी और जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत उपका के सचिवों को निलंबित कर दिया है.
चिल्हाटी पंचायत के सचिव भागबली राय पर आरोप है कि उन्होंने अंकेक्षण कार्य को राज्य संपरीक्षा बिलासपुर से पूरा कराने के निर्देशों का पालन नहीं किया. आदेशों की अवहेलना और कर्तव्यों में उदासीनता के चलते उन्हें सस्पेंड किया गया. इसी तरह उपका पंचायत के सचिव राजेश विश्वकर्मा को भी समान कारणों से सस्पेंड किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

स्कूल में शराब पीकर पहुंचे शिक्षक, चार सस्पेंड

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इन पर अनुशासनहीनता, शराब का सेवन कर स्कूल आने और अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप हैं.
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत यह कार्रवाई की है. निलंबित शिक्षकों में प्राथमिक शाला खुर्सीपार खुर्द के सहायक शिक्षक विश्वनाथ चंद्रवंशी शामिल हैं, जिन पर स्कूल में शराब पीकर आने और कर्तव्य में लापरवाही का आरोप है.
कौन-कौन हुए निलंबित?
विश्वनाथ चंद्रवंशी (सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला खुर्सीपार खुर्द): स्कूल में शराब का सेवन कर आने और कर्तव्यों में घोर लापरवाही
गंगा नेताम (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला मातेखेड़ा): अध्यापन कार्य में रुचि न लेना, पदीय कर्तव्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता
अरुण कुमार मंडावी (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला घोघरे): शराब का सेवन, पदीय कर्तव्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता.
शंकर लाल सलामे (प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला तोतलभर्री): नशे की हालत में स्कूल पहुंचना, कर्तव्यों का निर्वाह न करना, अनाधिकृत अनुपस्थिति, स्कूल में साफ-सफाई और बच्चों के शैक्षणिक स्तर में कमी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t