दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौके पर ही मौत, पांच की हालत नाजुक, इलाज जारी

Tragic road accident: A speeding tractor lost control and overturned in a field, driver died on the spot, five are in critical condition, treatment continues

दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौके पर ही मौत, पांच की हालत नाजुक, इलाज जारी

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. यह हादसा राजहरा थाना क्षेत्र के पत्थराटोला गांव के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर में 20 से ज्यादा  ग्राम रजही के ग्रामीण सवार थे. जो रजही डेम किनारे खटला खाने गए थे. खाना खाने के बाद सभी लोग पथरकटोला होते हुए अपने गांव लौट रहे थे. तभी रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक गौकरण दर्रो उम्र 40 साल ट्रैक्टर के नीचे दब गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ट्रैक्टर में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. ग्रामीणों के मुताबिक ट्रैक्टर में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गई थी. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB