हथियार संग बिलाई माता मंदिर के गर्भगृह में घुसने की कोशिश, बोला- माता को चढ़ानी हैं मेरी आंखें, पंडितों ने रोका, चाकू से खुद पर किया वार

Tried to enter the sanctum sanctorum of Bilai Mata temple with a weapon, said – I want to offer my eyes to the mother, stopped by the priests, stabbed himself with a knife.

हथियार संग बिलाई माता मंदिर के गर्भगृह में घुसने की कोशिश, बोला- माता को चढ़ानी हैं मेरी आंखें, पंडितों ने रोका, चाकू से खुद पर किया वार

धमतरी : श्रद्धा और अंधभक्ति के बीच की रेखा रविवार सुबह धुंधली पड़ गई. जब धमतरी के प्रसिद्ध बिलाई माता मंदिर में एक युवक ने अचानक हथियार लेकर गर्भगृह में घुसने की कोशिश की. युवक का कहना था कि वह माता को अपनी आंखें चढ़ाना चाहता है. इस सनसनीखेज घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे युवक लोहे की रॉड लेकर मंदिर पहुंचा. बिना कुछ कहे वह सीधे गर्भगृह की तरफ बढ़ने लगा. पुजारियों ने जब उसे रोका. तो उसने जेब से चाकू निकाल लिया और अपने हाथ पर वार करने लगा. हालात को संभालने की कोशिश में पुजारी और श्रद्धालु डर के साये में आ गए.
पंडित नारायण दुबे ने बताया कि युवक बार-बार कह रहा था कि “मुझे माता के चरणों में अपनी आंखें अर्पित करनी हैं.” मंदिर में मौजूद लोगों ने किसी तरह हथियार छीनकर उसे काबू में किया और पुलिस को खबर दी.
थाना दूर होने की वजह से कोतवाली पुलिस को पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया. तब तक युवक लगातार माता के नाम का जाप करता रहा और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता रहा.
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हुई है. जिसकी जांच जारी है. स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t