ट्रिपल मर्डर का खुलासा, तांत्रिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख का 2.50 करोड़ रुपये बनाने का लालच देकर अशरफ, सुरेश और नीतीश की हत्या
Triple murder case solved, 6 accused including tantrik arrested, Ashraf, Suresh and Nitish murdered after being lured with the promise of making Rs 2.50 crore from Rs 5 lakh.
कोरबा : कोरबा जिले में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने तांत्रिक समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने तंत्र-मंत्र के जरिए 5 लाख रुपये को 2.50 करोड़ रुपये बनाने का लालच देकर तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी.
11 दिसंबर को थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में तीन लोगों की संदिग्ध मौत की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई. जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास ने तंत्र-मंत्र के जरिए धन दोगुना करने का झांसा देकर नितेश रात्रे, असरफ मेमन और सुरेश साहू को असरफ मेमन के फार्म हाउस में बुलाया था.
10 दिसंबर की रात आशीष दास नायलॉन की रस्सी, नींबू, नारियल, अगरबत्ती और अन्य तांत्रिक सामग्री लेकर फार्म हाउस पहुंचा. उसने मृतकों को तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया का बहाना बनाकर एक-एक कर कमरे में बुलाया.
तंत्र मंत्र के जरिए रकम को कई गुना बढ़ाने का झांसा देने वाले बैगा के सामने अशरफ और उसके साथियों ने 5 लाख रुपए के नोटों की गाड़ियां रखी, जिसे देखकर बैगा के मन में लालच आ गया.
सबसे पहले नितेश रात्रे को कमरे में बैठाकर उसके गले में नायलॉन रस्सी डाली गई. बाहर खड़े अन्य आरोपियों ने रस्सी खींचकर उसका गला घोंट दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसी तरह एक के बाद एक कर असरफ मेमन और सुरेश साहू की भी नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई.
मर्डर के बाद मृतकों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. शुरु में थाना सिविल लाइन, रामपुर में मर्ग कायम किया गया. बाद में मामला थाना उरगा ट्रांसफर किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत का कारण नायलॉन रस्सी से गला घोंटना और मृत्यु की प्रकृति हत्या पाई गई.
थाना उरगा में अपराध क्रमांक 544/2025 के तहत धारा 103(1), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने नायलॉन रस्सी, तंत्र-मंत्र सामग्री, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, इनोवा कार और 5 लाख रुपये नकद सहित अन्य सामग्री जब्त किया.
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जरूरत पड़ने पर आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी. मामले में आगे की जांच जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
आशीष दास उम्र 24 साल निवासी कमेल बिहार, बिलासपुर
राजेन्द्र जोगी उम्र 75 साल निवासी जरहाभांठा, बिलासपुर
केशव सूर्यवंशी उम्र 55 साल निवासी घुरू, सकरी, बिलासपुर
अश्वनी कुर्रे उम्र 42 साल निवासी अमेरी, थाना सकरी
संजय साहू उर्फ लव कुमार साहू उम्र 46 साल निवासी मोदर, थाना सीपत
भागवत प्रसाद उम्र 48 साल निवासी मुकाम मुड़ापार बाजार, जांजगीर-चांपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



