गाड़ी की डिक्की से पलक-झपकते ही ढाई लाख चोरी, आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार जुए में हारा, 19 हजार खाने पीने में उड़ा दिए, उधार दे दिया एक लाख
Two and a half lakhs stolen from the trunk of the car in the blink of an eye, accused arrested, 40 thousand lost in gambling, 19 thousand spent on food and drinks, lent one lakh
बिलासपुर : मोटरसाइकिल की डिक्की से ढाई लाख की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी चोरी के पैसे में से 1 लाख उधारी में दे दिया. 40 हजार का हुआ खेल दिया और 19 हजार रुपए खाने पीने में उड़ा दिए.
मिली जानकारी के मुताबिक सुकरीकला थाना उरगा जिला कोरबा निवासी महावीर साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23 अगस्त 2025 को किराना सामान लेने व्यापार विहार आया था. सुंदर लाल धीवर जो व्यापार विहार में लेबर का काम करता है. उसको मोबाइल फोन से कॉल कर बताया कि बिलासपुर जा रहा हूं. करीब ढाई लाख का किराना का सामान व्यापार विहार से लेना है. उसे सामान को वाहन में लोड करने के लिए कहा था. साथ ही उसे तोरवा के गुरुनानक चौक में मिलने के लिए कहा था.
दोपहर करीब 2 बजे वह तोरवा बिलासपुर पहुंचा तो सुंदरलाल धीवर गुरुनानक चौक तोरवा में मिला. सुंदरलाल धीवर से उसने 1000 रुपए उधर लिया था. अपने टीवीएस मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे रुपए में से ₹1000 निकालकर सुंदरलाल धीवर को दिया था. इसके बाद सुंदरलाल को टीवीएस से व्यापार विहार चलने के लिए कहा तो वह बैठ गया. काफी भीड़ भाड़ थी. कुछ समय बाद पीछे देखा तो सुंदरलाल चलते हुए जगमल चौक की ओर जा रहा था. आवाज दिया तो रुका नहीं अपनी डिक्की को चेक किया तो देखा कि पन्नी में लपेट कर रखे 250000 रुपए को सुंदर लाल धीवर चोरी कर ले गया था.
इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके बाद प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी और चोरी गई रकम की तलाश की जा रही थी.
इसी दौरान तोरवा पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी सुंदर लाल धीवर अपने गांव कोसमंदा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा है. इस खबर के बाद पुलिस उसके गांव पहुंचकर सुंदरलाल धीवर को पकड़ा.
आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म करना कबूल किया और बताया कि महावीर साहू के मोटरसाइकिल की डिक्की से 250000 रुपए चोरी किया था. 90500 आरोपी के घर से जप्त किया गया. पवन बरेठ सिवनी को एक लाख रुपए को उधारी में दे दिया. ₹40000 जुआ में हार गया और 19500 रुपए खाने पीने में उड़ा दिए. आरोपी के खिलाफ जुर्म सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
आरोपी
सुंदरलाल धीवर पिता गोपाल प्रसाद धीवर उम्र 35 साल पता कोसमंदा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



