जिले में दो दर्दनाक हादसे, डूबने से 2 युवकों की मौत, कमल ककड़ी निकालने के दौरान डूबा, इधर डैम में नहाने समय डूबने से युवक की गई जान, पसरा मातम
Two tragic accidents took place in the district, two young men drowned while harvesting a lotus cucumber. Meanwhile, a young man drowned while bathing in a dam, causing widespread mourning.
बिलासपुर/रतनपुर-कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई. रतनपुर में एक युवक कमल ककड़ी (ढेस) निकालने के लिए तालाब में उतरा था, जहां कमल के बीच फंसकर गहरे पानी में डूब गया, वहीं, कोटा क्षेत्र के कोरी डेम में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गई, दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है,
मिली जानकारी के मुताबिकरतनपुर के करैहापारा निवासी कैलाश केंवट उम्र 43 साल कमल ककड़ी (ढेस) निकालकर बेचने का काम करता था और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. रोज की तरह मंगलवार को वह रत्नेश्वर तालाब में ढेस निकालने गया था. इस दौरान वह तालाब के भीतर ज्यादा गहराई तक पहुंच गया और कमल के घने जाल में फंस गया. संतुलन बिगड़ने की वजह से वह पानी में डूब गया.
तालाब के अंदर काफी देर तक कैलाश केंवट कमल में फंसा रहा. जब वह बाहर नहीं निकला तो आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की.
घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई. खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. घंटों तलाश के बाद देर शाम कैलाश केंवट का शव तालाब से बाहर निकाला गया.
डैम में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
वहीं, दूसरे हादसे में सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर निवासी शोएब शेख अपने दोस्तों अफजल अहमद और जैनुल आबेदिन के साथ कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डैम पहुंचा था. तीनों दोस्त नहाने के लिए डेम में उतरे थे.
इसी दौरान शोएब गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन वह कुछ ही पलों में पानी में लापता हो गया. हादसे की खबर मिलने पर कोटा पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची.
काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने युवक का शव पानी से बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



