मकान निर्माण कार्य के दौरान पोल हटाते समय करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, मकान मालिक गंभीर, मची चीख-पुकार

Two workers died due to electric shock while removing the pole during house construction work. The house owner was seriously injured and started screaming and crying.

मकान निर्माण कार्य के दौरान पोल हटाते समय करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, मकान मालिक गंभीर, मची चीख-पुकार

सूरजपूर : सूरजपूर जिले में मकान निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई. इस हादसे में मकान मालिक भी गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है. यह घटना झिलमिल थाना क्षेत्र के केवरा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम केवरा में विपिन चंद जायसवाल रहता है. चंद जायसवाल गांव में नये मकान का निर्माण करवा रहा है. निर्माण कार्य में गांव के ही दो मजदूर रामप्रसाद विश्वकर्मा और कल्लू काम करने के लिए पहुंचे थे. निर्माणाधीन घर से कुछ दूरी पर एक पुराने विद्युत पोल को दोनों मजदूर और मकान मालिक हटा रहे थे. इसी दौरान बिजली के सर्विस तार से पोल टकरा गया.
तीनों को तेज करंट का झटका लगा और सभी नीचे गिर गए. इस भयावह घटना में गांव के दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि विपिन चंद गंभीर रुप से झुलस गया.
 इस घटना के बाद मृतकों और घायलोें के परिजन मौके पर पहुंचे. घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई. गांव वालों ने इसकी खबर बिजली विभाग और पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं मृतक मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है. साथ ही मृतकों के शव का पीएम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.
इधर, इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. एक ही गांव के दो लोगों की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t