रेलवे कोचिंग सेंटर में बड़ा हादसा, वंदे भारत कोच की सफाई के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया ठेका कर्मी, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप
Major accident in Railway Coaching Centre, contract worker came in contact with high tension wire while cleaning Vande Bharat coach, commotion occurred after video surfaced
बिलासपुर : बिलासपुर रेलवे कोचिंग सेंटर में शनिवार को हुआ हादसा रेलवे प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा इंतज़ामों की खामियों के चलते एक बड़ा हादसा हो गया. वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसे देश की सबसे आधुनिक और प्रतिष्ठित ट्रेन माना जाता है. उसके एक्स्ट्रा कोच की सफाई के दौरान यह हादसा हुआ. वंदे भारत एक्सप्रेस के एक्स्ट्रा कोच की धुलाई करते समय एक युवक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया. जिसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारी घबराकर शोर मचाने लगे और आनन-फानन में घायल प्रताप को अस्पताल ले जाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर रेलवे के कोचिंग सेंटर में ठेका कंपनी के कर्मचारी प्रताप जब कोच की धुलाई कर रहा था. तभी उसका गलती से संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से हो गया. तेज़ करंट लगते ही प्रताप बुरी तरह झुलस गया. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद कर्मचारी घबराकर शोर मचाने लगे और आनन-फानन में घायल प्रताप को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बनी हुई . इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसके चलते घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई.
इस हादसे ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यस्थल पर सावधानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक कोचिंग डिपो में वंदे भारत एक्सप्रेस के एक्स्ट्रा कोच की धुलाई का कार्य नियमित रुप से कराया जाता है. लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी आम बात है.
कर्मचारियों का आरोप है कि न तो उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं और न ही काम के दौरान सतर्कता बरती जाती है. इस वजह से ठेका कर्मचारियों की जान पर हर समय खतरा मंडराता रहता है.
हादसे के बाद कोचिंग सेंटर परिसर में कर्मचारियों का गुस्सा साफ दिखा. उनका कहना है कि जब वंदे भारत जैसी हाई-टेक ट्रेन की धुलाई में भी बुनियादी सुरक्षा इंतज़ाम नहीं हैं. तो अन्य जगहों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है. कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेका प्रणाली में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की जाती है. रेलवे की तरफ से इस हादसे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन इस हादसे ने एक बार रेल प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा उजागर कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



