शराब में मिलाया जहर, 8 लोगों को पिलाया, सभी की मौत, गांव पहुंची FSL टीम, परिक्षण के लिए दफन शवों को निकालकर जांच शुरु, इलाके में तनाव का माहौल
शराब में मिलाया जहर, 8 लोगों को पिलाया, सभी की मौत, गांव पहुंची FSL टीम, परिक्षण के लिए दफन शवों को निकालकर जांच शुरु, इलाके में तनाव का माहौल
बलौदाबाजार : क्या खर्वे गांव में मौतों के पीछे जहरीली साजिश छिपी है? क्या शराब के साथ परोसा गया था मौत का जाम? 8 लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों के गंभीर आरोपों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. अब सच की तलाश में पुलिस और एफएसएल की टीम कब्र तक पहुंच गई है. दफन शवों को बाहर निकालकर जांच की जा रही है. आखिर इन मौतों के पीछे हादसा है. जहरीली शराब है या फिर कोई साजिश?
शव परीक्षण की प्रक्रिया शुरु
मिली जानकारी के मुताबिक बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत खर्वे गांव में कथित जहरीली शराब से हुई 8 लोगों की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है. शनिवार को पुलिस, प्रशासन और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची. जांच के तहत दफन किए गए शवों को बाहर निकालकर परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई.
शराब में जहर मिलाकर पिलाने की ग्रामीणों को आशंका
दरअसल, बीते दिनों खरवे गांव के बड़ी तादाद में ग्रामीण कसडोल थाने पहुंचे थे और मामले की जांच की मांग करते हुए आवेदन सौंपा था. ग्रामीणों को शक है कि गांव के ही किराना व्यवसायी रामसाय जायसवाल द्वारा शराब में जहर मिलाकर बद्री पटेल, बुटालु साहू, छत्तूराम साहू, बुदलू जायसवाल, विनोद साहू, गजानन मांझी, चैतु साहू, महेतरु साहू लोगों को पिलाया गया. जिसकी वजह से इन लोगों की मौत हुई. ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी.
हर पहलू की बारीकी से जांच : एसडीओपी
एसडीओपी ने बताया कि, मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
दफन शव बाहर निकाले गए
ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. मौके पर पहुंची एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है, वहीं दफन शवों को बाहर निकालकर आवश्यक जांच कराई जा रही है. ताकि मौत की असल वजह का पता लगाया जा सके
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



