सरप्राइज का झांसा देकर कराई आंख बंद, फिर नाबालिग छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, इलाके में फैली सनसनी

Under the pretense of a surprise, a minor student was blindfolded and then fatally attacked with a sharp weapon. Two suspects were arrested, spreading panic in the area.

सरप्राइज का झांसा देकर कराई आंख बंद, फिर नाबालिग छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, इलाके में फैली सनसनी

सक्ती : हसौद थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्र पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने सिर्फ कुछ ही घंटों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग नाबालिग छात्र पर हुए हमले से स्तब्ध हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 नवंबर 2025 को हसौद निवासी द्रौपती साहू ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 13 वर्षीय बेटा साहिल साहू सरस्वती शिशु मंदिर हसौद में कक्षा 6वीं का छात्र है. रोज की तरह सुबह स्कूल गया था. लेकिन छुट्टी के बाद घर लौटते समय रास्ते में उस पर अचानक हमला कर दिया गया.
सूत्रों के मुताबिक बच्चा जैसे ही ग्राम हसीद के नकटा पार तालाब के पास पहुंचा. तभी गोकुल साहू और बादल सागर नाम के दो युवकों ने उसे रोक लिया. दोनों ने उसे सरप्राइज़ का झांसा देकर आंख बंद करने को कहा और इसी दौरान गोकुल साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके गले और हाथ पर दो-तीन वार कर दिया. जबकि दूसरा आरोपी बादल सागर ने पीछे से पकड़कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की. हमले में छात्र के गले और हाथ में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा.
हमले में उसके गले में गंभीर चोट आई है. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को फौरन हसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुमित गुप्ता के निर्देशन में हसौद पुलिस ने फौरन कार्रवाई की.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी गोकुल साहू के कब्जे से सफेद प्लास्टिक मुठ वाली धारदार चाकू बरामद की गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराएँ जोड़ते हुए 25 और 27 आर्म्स एक्ट भी लागू किया है. और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t