ट्यूशन जा रहे छात्रों को कैप्सूल वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, चालक फरार
A capsule vehicle hit students going to tuition, one dead, another seriously injured; villagers blocked the road by placing the body on the road, driver absconding.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम नरियरा में रविवार तड़के केप्सूल वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के दौरान बाइक पर दो लोग सवार थे. दोनों ट्यूशन क्लास जा रहे थे. एक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम अतुल कुमार साहू बताया जा रहा है. वहीं उसका दोस्त गंभीर रुप से घायल है. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में मृतक अपने दोस्त के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था. नरियरा स्थित जिंदल पवार प्लांट के केप्सूल वाहन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में अतुल कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. वहीं घायल युवक को इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया है.
हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया. खबर पर मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाइश देने की कोशिश की. लेकिन यह बातचीत विफल रही. उनकी मांग किया कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजा दिया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



