राजस्थान जैसी घटना छत्तीसगढ़ में न हो, विकास उपाध्याय ने CM को लिखा लेटर, तोमर बंधुओं को बचा रही सरकार? -दीपक बैज

Vikas Upadhyay wrote a letter to CM so that an incident like Rajasthan does not happen in Chhattisgarh, is the government protecting Tomar brothers? - Deepak Baij

राजस्थान जैसी घटना छत्तीसगढ़ में न हो, विकास उपाध्याय ने CM को लिखा लेटर, तोमर बंधुओं को बचा रही सरकार? -दीपक बैज

राजस्थान जैसी घटना छत्तीसगढ़ में न हो, विकास उपाध्याय ने CM को लिखा लेटर

रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र प्रेषित कर कहा कि 25 जुलाई 2025 को राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल बिल्डिंग की छत अचानक गिरने से उसके नीचे बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे 7 बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों बच्चे घायल हो गए. इस हृदय विदारक घटना को पूरे देश ने देखा है. उपाध्याय ने कहा कि ऐसी घटना छत्तीसगढ़ में न हो इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार सर्वप्रथम यह जरुरी पहल करे कि सभी स्कूल में पढ़ाई, शिक्षक और अन्य सुविधाओं के साथ यह भी सुनिश्चित करें कि स्कूल की बिल्डिंग मजबूत है भी या नहीं और उन स्कूलों में मरम्मत की जरुरत है तो सबसे पहले युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य को किया जाना चाहिए.
उपाध्याय ने इसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताओं से भी निवेदन किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर ऐसे स्कूलों को चिन्हित करें. जहां मरम्मत की जरुरत है और उसे क्षेत्र के शिक्षा अधिकारी एवं कलेक्टर को अवगत् करायें और उपाध्याय भी खुद रायपुर लोकसभा अंतर्गत अपने कांग्रेस के साथियों के साथ स्कूलों का निरीक्षण करने जायेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

तोमर बंधुओं को बचा रही सरकार? -दीपक बैज

रायपुर : हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि अब तक उनकी गिरफ्तारी न होना कई सवाल खड़े करता है. कहीं न कहीं इसमें किसी राजनीतिक पार्टी का संरक्षण हो सकता है.
बैज ने कहा कि सरकार ने सिर्फ उनका ऑफिस तोड़ा है, अगर उसकी जगह कोई गरीब होता तो सरकार द्वारा उसका घर भी ध्वस्त कर दिया जाता. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या सरकार अपराधियों को बचा रही है? कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने में नाकाम रही है. अब तक गिरफ्तारी नहीं होना इस बात का प्रमाण है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

नारायणपुर से उठी भाजपा के खिलाफ बग़ावत की चिट्ठी जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी ने मुख्यमंत्री को लिखा तीखा पत्र

नारायणपुर : नारायणपुर से उठी भाजपा के खिलाफ बग़ावत की चिट्ठी नारायणपुर जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चिट्ठी लिखकर जिला प्रशासन की शिकायत की है. कार्यकर्ताओं में असंतोष, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सोशल मीडिया पर उठाए भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल..
गरियाबंद जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से नाराज पिंकी उसेंडी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र नारायणपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजी चिट्ठी में प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, विशेष रूप से कलेक्टर, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपमानित कर रहा है. इस कारण कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है और वे सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दे रहे हैं.
यह मामला वन मंत्री केदार कश्यप के विधानसभा क्षेत्र का है. यहां कार्यकर्ता सरकार की अनदेखी से इतने नाराज हैं कि वे पार्टी से दूरी बनाने पर मजबूर हो गए हैं. पिंकी उसेंडी का कहना है कि कलेक्टर और अधीनस्थ अधिकारी जनप्रतिनिधियों की कोई सुनवाई नहीं करते हैं.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सरकार को घेरा. उन्होंने लिखा कि दीपक बैज ने फेसबुक पोस्ट में कटाक्ष करते हुए लिखा. विष्णु सरकार में अब अधिकारी ही सरकार चला रहे हैं. मंत्री और जनप्रतिनिधि सिर्फ मूक दर्शक बनकर रह गए हैं. जब खुद भाजपा के नेता ही विष्णु सरकार की कार्यशैली से त्रस्त हैं. तो आम जनता का क्या हाल होगा? दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि यह पत्र भाजपा के खोखले सुशासन की असलियत उजागर करता है.
इस चिट्ठी ने भाजपा के अंदर गहराए असंतोष को उजागर कर दिया है. कार्यकर्ता जहां नाराज हैं. वहीं मंत्री और विधायक मौन साधे हुए हैं. राजनीतिक विश्लेषक इसे आने वाले चुनावों से पहले भाजपा के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB