चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पेड़ के नीचे दूसरे शख्स के साथ देखने की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
Wife murdered over suspicions regarding her character; the husband flew into a rage after hearing she had been seen with another man under a tree and beat her to death using his hands, fists, kicks, and a stick; the accused has been arrested.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां सामरीपाठ थाना इलाके में चरित्र पर शक के चलते एक सिरफिरे पति ने अपनी ही पत्नी की लात-घूंसों और डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस खूनी खेल के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. यह खौफनाक मामला सामरीपाठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक ग्रामीण इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति को कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने आकर खबर दिया कि उसकी पत्नी गांव में ही एक पकरी (पीपल प्रजाति का पेड़) के पेड़ के नीचे किसी दूसरे अज्ञात व्यक्ति के साथ बैठी हुई देखी गई है. ग्रामीणों की यह बात सुनते ही पति के सिर पर खून सवार हो गया और वह आगबबूला होकर सीधे मौके पर पहुंच गया.
वहां अपनी पत्नी को देखकर पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने बिना कुछ सोचे-समझे चरित्र पर गंभीर शक करते हुए अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. आरोपी ने पहले अपने हाथ-पैरों (लात-घूंसों) से पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू किया और फिर पास ही पड़े एक मजबूत डंडे से उस पर ताबड़तोड़ कई वार किया. डंडे और लात-घूंसों की इस बर्बर मार से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और गंभीर चोटें आने की वजह से उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया.
वारदात के बाद आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया और फौरन इसकी खबर सामरीपाठ पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने घटनास्थल से ही घेराबंदी कर भागने की फिराक में लगे कलयुगी आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



