कड़ाके की ठंड के चलते सर्दी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षा का रिजल्ट घोषित
Due to the severe cold, winter holidays have been announced, and the results of the Chhattisgarh State Open School's High School and Higher Secondary examinations have been declared.
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षा का रिजल्ट घोषित
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा नवंबर 2025 का रिजल्ट 19 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया. छात्र अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://www.sos.cg.nic.in और https://www.result.cg nic.in पर देख सकते हैं.
हाई स्कूल परीक्षा में कुल 12694 छात्रों का पंजीयन हुआ. जिसमें से 11665 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. 3 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल अलग-अलग वजह से रोका गया है. इस तरह 11662 परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
कड़ाके की ठंड के चलते सर्दी की छुट्टियों का हुआ ऐलान
रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में विंटर वेकेशन आधिकारिक तौर पर 6 दिनों का घोषित किया है. छत्तीसगढ़ में 2025 में सर्दी की छुट्टियां 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक घोषित की गई. शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही शीतकालीन अवकाश घोषित किए जा चुका है. वहीं इसके आगे और पीछे यानि 21 दिसंबर को और 28 दिसंबर को रविवार होने की वजह से लगातार आठ दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे.
मध्य प्रदेश में भी 10 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल.. वहीं मध्य प्रदेश में भी ठंड और कोहरे के बीच लंबी छुट्टियां पड़ने वाली हैं. माना जा रहा है कि एमपी के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 23 दिसंबर 2025 से सर्दी की छुट्टियां शुरु हो सकती हैं. खासकर अगर PM श्री स्कूलों की बात करें तो ऑफिशियल लिस्ट के मुताबिक यहां स्कूल 23 दिसंबर (मंगलवार) से 1 जनवरी 2026 (गुरुवार) तक लगातार 10 दिन बंद रहेंगे.
राजस्थान में कुल 12 दिन स्कूल बंद रहेंगे
राजस्थान में सर्दी की छुट्टियां पहले ही घोषित की जा चुकी हैं. राज्य में 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक स्कूलों में विंटर वेकेशन रहेगा. यानी कुल 12 दिन स्कूल बंद रहेंगे.
उत्तर भारत में कड़के की ठंड, 20 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टियां उत्तर भारत में कड़के की ठंड, शीतलहर और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत हो गई है. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नर्सरी से 8वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के लिए 20 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं. इसके अलावा दिल्ली की हवा में फैले प्रदूषण के चलते कई पांबदियां लागू की गई हैं.
जम्मू और कश्मीर में तीन महीने के लिए बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू और कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी के चलते राज्य शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में लंबी छु्ट्टी घोषित की हैं. प्री प्राइमरी और 8वीं क्लास तक के स्कूल 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 यानी तीन महीने के लिए बंद रहेंगे. वहीं 9वीं से 12वीं क्लास तक के स्कूल 11 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक बंद रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



