बच्चेदानी का ऑपरेशन महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल परिसर का घेराव, ऑपरेशन थियेटर सील की कार्रवाई

Woman dies after hysterectomy; family alleges negligence, hospital premises cordoned off, operation theatre sealed

बच्चेदानी का ऑपरेशन महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल परिसर का घेराव, ऑपरेशन थियेटर सील की कार्रवाई

राजनांदगांव : इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ है. शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव में ग्राम रीवागहन निवासी मरीज दौपदी साहू को 24 सितम्बर को भर्ती किया गया था. जिसके बाद मरीज के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया. मरीज को टांका खुलवाने के लिए 6 अक्टूबर को दोपहर 3.50 बजे भर्ती किया गया था. जिसकी इलाज के दौरान 9 अक्टूबर को मौत हो गई.
मरीज की मौत के बाद मरीज के परिजनों द्वारा इलाज में लापरवाही की वजह से मौत होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर का घेराव किया गया. सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन एवं टीम ने मरीज के परिजनों से बात की और शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की जांच की गई.
9 अक्टूबर को ही विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन कर सात दिन के भीतर घटना की जांच कर अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन पेश किए जाने निर्देशित किया गया. जिला स्तरीय गठित जांच दल द्वारा शुक्रवार को शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर सबसे पहले गायनिक ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण कर कल्चर जांच के लिए सैंपल लिया गया है. जिसे जांच के लिए एआईआईएमएस रायपुर में भेजा जाएगा. सैंपल लेने के बाद शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गायनिक ऑपरेशन थियेटर को आगामी आदेश तक के लिए सील किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t