स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, अब तक 5 मरीजों की जा चुकी है जान, स्कूल के 35 बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, डेंगू नियंत्रण विशेष अभियान शुरु
Woman dies of swine flu 5 patients have lost their lives so far 35 school children become victims of food poisoning special campaign to control dengue started
बिलासपुर : स्वाइन फ्लू से 33 साल की एक महिला की मौत हो गई. महिला हेमूनगर की रहने वाली थी. इससे पहले शंकर नगर में कुछ दिन पहले 50 साल के एक मरीज की मौत हो गई थी. अब तक स्वाइन फ्लू से 5 पीड़ितों की मौत हो चुकी है. अब तक स्वाइन फ्लू के 96 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं. गुरुवार को 2 नए केस मिले हैं.
इसके अलावा खमतराई रामाग्रीन सिटी में 7 साल की एक बालिका डेंगू से पीड़ित पाई गई. उसे अपोलो में भर्ती किया गया है. वहीं गुरुवार को डेंगू के 5 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही डेंगू पीड़ितों की तादाद 47 हो चुकी है. इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. स्वाइन फ्लू के बढ़ते केस को देखते हुए सिम्स प्रबंधन ने 4 बेड की तादाद बढ़ाकर 10 कर दी है. इस समय सिम्स में 6 मरीज भर्ती हैं. सिम्स के डॉ. पुनीत भारद्वाज ने बताया कि स्वाइन फ्लू का वैक्सीन नहीं आ रहा है. इसकी मांग बढ़ने लगी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
एकलव्य विद्यालय धरमपुरा जगदलपुर के 35 बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
जगदलपुर/धरमपुरा : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित 300 छात्र वाले एकलव्य विद्यालय में करीब 35 छात्रों को फूडपॉइजनिंग हो गई.
जगदलपुर धरमपुरा स्थित एकलव्य विद्यायल में बीती रात करीब 35 बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई और और उल्टी दस्त जैसे डायरिया बीमारी के शिकार हो गए. जिसके बाद सभी बच्चों को जगदलपुर के महारानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वहीं शुक्रवार को सुबह भी कई बच्चे बीमार हो गए. करीब 35 बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए. घटना की जानकारी लगते ही सहायक आयुक्त ट्रायबल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त गणेश शोरी ने बताया कि एकलव्य विद्यालय धरमपुरा में छठी से 10वीं तक के करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं.
बीती रात सभी बच्चे खाना खाने के बाद सो गए. रात करीब 12 बजे के बाद कुछ बच्चों को उल्टी होना शुरु हुआ. जिसके बाद अन्य साथियों ने इसकी जानकारी अधीक्षक को दी. जिसके बाद उपचार वाहन 108 मौके पर पहुंचे. बच्चों का स्वास्थ्य इतना खराब हो गया था कि वे बेहोश तक हो गए. रात को करीब 25 बच्चों को एम्बुलेंस के जरिए महारानी अस्पताल लाया गया. जबकि अन्य 10 बच्चों को शुक्रवार की सुबह फिर से 108 की मदद से महारानी जिला अस्पताल लाया गया.
इस मामले में सहायक आयुक्त गणेश सोरी का कहना था कि मामले की जानकारी लगते ही टीम पहुंच गई. जहां खाने की सामान की जांच की जा रही है. साथ ही वहां के हालात को भी देखा जा रहा है. इसके अलावा बच्चों से भी बात की जा रही है कि आखिर किन वजह के चलते अचानक से बच्चो को उल्टियां होनी शुरु हो गई. फिलहाल बच्चों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि करीब 35 बच्चों मे 28 बच्चों की हालत बेहतर है. जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 7 बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती हैं. जिनका इलाज चल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
डेंगू नियंत्रण विशेष अभियान शुरु
रायगढ : नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी द्वारा तैयार की गई कार्य योजना मुताबिक सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक अभियान चलाया गया. सबसे पहले फागिंग मशीन से धुआं. इसके बाद एंटी लार्वी साइट लिक्विड और मेलाथियान पाउडर का छिड़काव किया गया.
इस दौरान वार्ड 17 के बीड़पारा, जय हिंद गली, किरोड़ीमल कालोनी, लाल टंकी के सामने थाना रोड सदर हटरी, यातायात थाना क्षेत्र सहित कई कालोनी में अभियान चलाया गया. इसके अलावा वार्ड नंबर 7 के केवड़ा बाड़ी, जोगी डीपा मोहल्ला, गंगा नर्सिंग होम गली क्षेत्र में कार्य किया गया.
अभियान के दौरान नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी, निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीम के साथ एमआईसी सदस्य शेख सलीम नियारिया मौजूद रहे. इस दौरान निगम आयुक्त ने बताया कि ऐसे संभावित स्थानों को चिन्हांकित कर स्वास्थ्य अमले के साथ एक अभियान चलाया जा रहा है. जहां डेंगू के केस मिलने की संभावना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



