4 महीने से नहीं मिली मजदूरी, वन विभाग कार्यालय का घेराव कर मजदूरों ने लगाई इंसाफ की गुहार, दीपावली से पहले भुगतान की मांग, DFO ने जताया भरोसा
Workers have not received their wages for four months, demanding justice by surrounding the Forest Department office, demanding payment before Diwali. The DFO expressed confidence.
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : मरवाही वनमंडल के नेवरी में मजदूरों को 4 महीने से मजदूरी नहीं मिलने से परेशान मजदूरों ने दीपावली से पहले मजदूरी भुगतान की मांग की है. दरअसल मरवाही वनमंडल के नेवरी क्षेत्र में केंद्र सरकार की ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत पौधारोपण, फेंसिंग और अन्य कार्यों के लिए लगे मजदूरों को पिछले चार महीनों से मजदूरी नहीं मिलने का मामला सामने आया है. इससे मजदूर आगामी दीपावली त्योहार को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से शीघ्र भुगतान की मांग कर रहे हैं.
वन विभाग ने नेवरी वन परिसर में पौधारोपण, फेंसिंग, पौधा ढुलाई सहित विभिन्न कार्य मजदूरों से करवाए थे. करीब 50 मजदूरों ने ये काम पूरा किया. लेकिन काम खत्म होने के चार महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें पूरा भुगतान नहीं मिला है. सिर्फ स्केटिंग कार्य का 50% भुगतान ही मजदूरों को किया गया है. जबकि बाकी काम का पैसा अभी बाकी है.
मजदूरी न मिलने से मजदूरों की परेशानी बढ़ गई है. खासकर दीपावली जैसे त्योहार नजदीक आने पर. मजदूरों ने वन विभाग कार्यालय पहुंचकर अपनी मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई और कहा कि इससे वे त्योहार अच्छे से मना सकें. इस पर वन मंडल अधिकारी ग्रीष्मी चांद ने मजदूरों को जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



