रायपुर न्यूड पार्टी केस में बड़ी कार्यवाही, 7 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मध्यप्रदेश से आरोपी आदर्श अग्रवाल को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
Big action in Raipur nude party case, after arrest of 7 accused, accused Adarsh Agrawal arrested from Madhya Pradesh, search for the rest continues
रायपुर : न्यूड पार्टी आमंत्रण का प्रचार-प्रसार करने के मामले में रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. न्यूड पार्टी का प्रचार प्रसार करने के लिये सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो का उपयोग किया जा रहा था. sinful_writer1 नाम से इंस्टाग्राम पेज बनाया गया था.
इस मामले में बिजूरी निवासी आरोपी आदर्श अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में धारा 4 स्त्री अशिष्ट रुपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 भारतीय न्याय संहिता का जुर्म दर्ज किया गया है.
एंटी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई है.
13 सितंबर को sinful_writer1 नाम के इंस्टाग्राम आईडी संचालक और आयोजक द्वारा Raipur NUDE PARTY में Invitation देते हुए Couples & Girls को उक्त पार्टी में शामिल होने के लिए सूचित करने और आमंत्रित करने के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा संज्ञान लेते हुए NUDE PARTY के आयोजक और sinful_writer1 नाम के इंस्टाग्राम आईडी संचालक के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 593/25 धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 भारतीय न्याय संहिता का जुर्म दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर विंग टीम द्वारा सोशल मीडिया एनॉलिसिस करते हुये instagram id: sinful_writer1 का विश्लेषण करते हुये आरोपी के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर आरोपी की पहचान मध्य-प्रदेश के जिला अनुपपुर के बिजूरी निवासी आदर्श अग्रवाल के रुप किया गया.
इस मामले में आरोपी आदर्श अग्रवाल से जुड़े हुए एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रहीं है. टीम के सदस्यों द्वारा मध्य-प्रदेश के जिला अनुपपुर के बिजूरी रवाना होकर आरोपी की पतासाजी करते हुए मामले में आरोपी आदर्श अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग आईफोन जब्त कर कार्रवाई की गई.
इस मामले में जुड़े अन्य आरोपी और तथ्यों के बारे में डिटेल पूछताछ के लिए आरोपी आदर्श अग्रवाल का पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है.
गिरफ्तार आरोपी
आदर्श अग्रवाल उम्र 20 साल निवासी रेलवे फाटक रोड अम्बिका लॉज के पास बिजूरी जिला अनुपपुर (म.प्र.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
पहले गिरफ्तार आरोपियों के नाम
संतोष गुप्ता पिता स्व जागेश्वर प्रसाद गुप्ता उम्र 68 साल मकान नंबर 25 बरसाना इन्क्लेव महोबा बाजार थाना आमानाका रायपुर
एस.एस. फार्म हाउस भाठागांव के मालिक
संतोष जेवानी पिता परसराम जेवानी उम्र 30 साल निवासी जोरा पाटीदार भवन के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर
कार्यक्रम आयोजक
अजय महापात्रा पिता जुगल किशोर महापात्रा उम्र 35 साल निवासी गायत्री नगर न्यू सेंट वेरी कालोनी मकान नंबर ए 14 थाना खम्हारडीह रायपुर
कार्यक्रम आयोजक
अवनीश गंगवानी पिता रमेश गंगवानी उम्र 31 साल निवासी ब्यूटी पार्लर के पास अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर
प्रमोशन कराने वाला
जेम्स बेक पिता स्व जॉन बेक उम्र 59 साल निवासी अवंति विहार विजय नगर थाना खम्हारडीह रायपुर
हाईपर क्लब संचालक
दीपक सिंह पिता स्व रमाशंकर सिंह उम्र 39 साल निवासी हायपर क्लब तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर
हाईपर क्लब से जुड़ा सहयोगी
देवेन्द्र कुमार यादव पिता अश्वनी कुमार यादव उम्र 37 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी थाना खम्हारडीह रायपुर
हाईपर क्लब से जुड़ा सहयोगी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



