हाफ बिजली बिल बनाम फूल बिजली बिल योजना, बढ़ते बिलों से परेशान महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Half electricity bill vs full electricity bill scheme, women troubled by rising bills reached SDM office and pleaded for justice
धमतरी : एक तरफ तेज गर्मी और उमस से आम नागरिक बेहाल है. वहीं दूसरी तरफ भारी-भरकम बिजली बिल ने लोगों की फिक्र और बढ़ा दी है. चुनाव के समय भाजपा ने हाफ बिजली बिल योजना का वादा किया था. लेकिन समय बीतने के साथ हालात उलट गए. अब उपभोक्ताओं को दोगुने-तिगुने बिल का सामना करना पड़ रहा है.
इसी मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्थान की महिलाएं सोमवार को भारी बिजली बिल लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंची. उन्होंने सरकार तक अपन दर्द सामने रखा और बढ़े बिलों को आम जनता के लिए असहनीय बताया.
प्रदेश अध्यक्ष मोहनी साहू ने कहा कि पहले महीने का बिल 300-500 रुपये आता था, लेकिन अब यह अचानक कई गुना बढ़ गया है.
जिला अध्यक्ष कनक शाह ने कहा कि महंगाई पहले ही परिवार का बजट बिगाड़ चुका है. ऐसे में बढ़े बिजली बिल ने हालत और खराब कर दी है.
प्रदेश मीडिया प्रभारी सैय्यदा मुनीजा हुसैनी ने कहा कि सरकार का हाफ बिजली बिल का आश्वासन अब तक सिर्फ कोरा वादा ही साबित हुआ है. नया मीटर लगने के बाद तो बिजली बिल और तेज़ी से बढ़ गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक परिवार की मासिक आय 8 से 10 हजार रुपये है. तो ऐसे हालात में लोग बिजली बिल भरें. बच्चों को पढ़ाएँ, गैस भरवाएँ या घर खर्च चलाएँ?
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शमीना अंजुम, सचिव भावना मरकाम, कोषाध्यक्ष भारती साहू, सह सचिव शास्त्री सोनवानी, वार्ड अध्यक्ष मंजू टेमरे, भारती सोनी, दयावती ढीमर, रोशनी साहू, गीतांजलि साहू, सदस्य शकुन साहू, कनीज फातिमा, नजमा, लिलेश्वर साहू, व्यवस्थापक खिलेश्वर साहू, आशिफ कच्छी, सोहेल, तथा अन्य ग्रामीण व शहरी प्रतिनिधि शामिल रहे.
महिलाओं ने मांग किया कि सरकार जल्द ही इस परेशानी का ठोस हल निकाले ताकि आमजन को बढ़ते बिजली बिलों से राहत मिल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



