खेलते समय करंट की चपेट में आने से 10 महीने के इकलौते मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, परिवार और गांव में पसरा मातम, पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

A 10-month-old infant—an only son—died a tragic death after suffering an electric shock while playing; mourning has engulfed the family and the village, and the police are investigating the matter.

खेलते समय करंट की चपेट में आने से 10 महीने के इकलौते मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, परिवार और गांव में पसरा मातम, पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

कोरबा/कटघोरा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के जटगा मोड़ (कसनिया) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 10 महीने के मासूम बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया और इलाके में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दक्ष आनंद पिता अमर सिंह उम्र 10 महिना घर में खेलते समय अचानक बिजली के तार या किसी विद्युत उपकरण की चपेट में आ गया. जिससे उसे तेज करंट लग गया. हादसे के फौरन बाद परिजन बच्चे को नाजुक हालत में इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद रात करीब 12 बजे उसे मृत घोषित कर दिया.
हादसे की खबर मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया और जरुरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चा किन हालात में करंट की चपेट में आया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?