संकरी में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, धमतरी में आत्महत्या के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, दो और लोगों ने गंवाई जान, जांच में जुटी पुलिस
A minor girl died by hanging in Sankri; rising suicide cases in Dhamtari have sparked concern as two more people lost their lives, and the police have launched an investigation.
नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी
रायपुर/अभनपुर/संकरी : अभनपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजनों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस खुदकुशी की वजह का पता लगा रही है. यह मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर क्षेत्र के ग्राम संकरी में देविका उम्र करीब 17 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसका शव घर पर ही फांसी के फंदे में लटकता हुआ मिला है. परिजनों ने जब यह मंजर देखा तो वहाँ चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. किशोरी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है, इसका पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि लड़की कुछ दिनों से परेशानी थी.
खबर मिलने पर अभनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और खुदकुशी की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
धमतरी में आत्महत्या के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता
धमतरी : धमतरी जिले में खुदकुशी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है. तीन दिन पहले एक ही दिन तीन युवकों द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की घटनाओं के बाद अब जिले में दो और लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है. बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक परिस्थितियों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खर्तूली का है. यहां रहने वाले किसान दानीराम साहू ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. खबर मिलने पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
वहीं दूसरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौरी खुर्द का है. यहां के निवासी पूनेंद्र यादव ने भी अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली. घटना की खबर मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया,
पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में खुदकुशी के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है. मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाओं के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
तीन दिन पहले भी एक दिन में हुई थीं तीन खुदकुशी
गौरतलब है कि 30 जून को धमतरी जिले में एक ही दिन तीन अलग-अलग खुदकुशी की घटनाएं सामने आई थीं. पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मकेश्वर वार्ड की थी, जहां संजू साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. दूसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के अछोटा गांव में हुई. जहां गोपाल यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी. वहीं तीसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के संबलपुर ओवरब्रिज के पास हुई थी. जहां एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला था. इन सभी मामलों की जांच भी अभी जारी है.
लगातार सामने आ रहे खुदकुशी के मामलों ने जिले में चिंता का माहौल बना दिया है. हालांकि, इन घटनाओं के बीच किसी तरह का आपसी संबंध या समान कारण सामने नहीं आया है. पुलिस हर मामले की अलग-अलग जांच कर रही है और खुदकुशी के पीछे की असल वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



