शादी का झांसा देकर 14 साल की नाबालिग लड़की को दो साल तक बनाया हवस शिकार, गर्भवती होने पर मुकरा, दूसरे राज्य भाग रहा आरोपी शनिराम गिरफ्तार
A 14-year-old girl was lured into lust for two years on the pretext of marriage, denied becoming pregnant, and the accused, Shani Ram, who was fleeing to another state, was arrested.
बिलासपुर/तखतपुर : शादी का झांसा देकर 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शनिराम ध्रुव को तखतपुर पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. आरोपी दूसरे राज्य भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी शनिराम ध्रुव उर्फ शनिराम गोड, निवासी ग्राम कुसमुली पिछले दो साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान पीड़िता आठ महीने की गर्भवती हो गई. जिसके बाद आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर तखतपुर थाने में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई.
पुलिस टीम ने त्वरित रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोटा बिलासपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, नरेश निराला, सत्यार्थ शर्मा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों का योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



