तालाब में एक लड़के की डूबने से मौत, शाकीर अली ने अपनी जान जोखिम में डालकर तीन बच्चों की बचाई जान, इलाके में हिम्मत की लोग कर रहे सराहना
A boy drowned in a pond; Shakir Ali risked his own life to save three children, and people in the area are praising his courage.
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : छत्तीसगढ़ के जिले के खोंगापानी क्षेत्र स्थित मैगजीन तालाब में नहाने गए चार लड़के हादसे का शिकार हो गए. नहाते समय अचानक चारों लड़के डूबने लगे और मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे. इसी दौरान तालाब के दूसरी तरफ घूम रहे युवक शाकीर अली की नजर डूब रहे बच्चों पर पड़ी। शाकीर अली ने खबर मिलते ही फौरन तालाब के पास पहुंचा और अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में कूदकर तीन लड़कों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. उसने चौथे लड़के को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में काफी दूर जा चुका था.
हादसे की जानकारी मिलते ही तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद चौथे लड़के का शव तालाब से बरामद कर लिया गया.
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है. वहीं। तीन बच्चों की जान बचाने वाले युवक शाकीर अली के साहस की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



