रायपुर में पकड़ाई बड़ी मात्रा में गांजे से भरी स्कॉर्पियो, लेकिन पुलिस ने नहीं लोगों ने पकड़ा, 5 क्विंटल गांजा जब्त, आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार

A Scorpio loaded with a large quantity of cannabis was intercepted in Raipur; notably, it was caught by the public rather than the police. Five quintals of cannabis were seized, while the accused driver abandoned the vehicle and fled.

रायपुर में पकड़ाई बड़ी मात्रा में गांजे से भरी स्कॉर्पियो, लेकिन पुलिस ने नहीं लोगों ने पकड़ा, 5 क्विंटल गांजा जब्त, आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार

रायपुर : राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई के बीच बड़ी मात्रा में गांजा बरामद.  होने का मामला सामने आया है. डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सफेद स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में गांजा बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस मामले की जांच जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सफेद स्कॉर्पियो नम्बर CG 06 HE 9900 अचानक नाली में फंस गई. जिसके बाद वाहन चालक हड़बड़ा गया. चालक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर मोहल्लेवासियों को शक हुआ और उन्होंने गाड़ी को पकड़ लि. इसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो की तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन से 5 क्विंटल गांजा बरामद होने की बात सामने आई है. जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी सटीक कीमत और गांजे के स्रोत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था. मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस द्वारा बरामद गांजे की मात्रा और आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?