नवापारा राजिम में प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन का सावन उत्सव संपन्न, पंडित श्यामा चरण शुक्ल चौक पर किया विशाल भंडारे का आयोजन
Printing Press Association's 'Sawan Utsav' concludes in Navapara Rajim; grand community feast organized at Pandit Shyama Charan Shukla Chowk.
नवापारा राजिम : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिला के नवापारा राजिम में प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी रविवार 23 अगस्त को प्रिंटिंग एसोसिएशन नवापारा राजिम अंचल के द्वारा सावन उत्सव मनाया गया. जिसके तहत पंडित श्यामा चरण शुक्ल चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. जिसमें आज जितने भी भक्त दर्शन हेतु आए उन सबके लिए भंडारे की व्यवस्था रखी गई.
आज प्रातः 8 बजे से पंडित शर्मा चरण शुक्ल पर एक विशाल पंडाल में सर्वप्रथम श्री कुलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया. सुबह से ही आज भक्तों की भीड़ देखते बनी रही. एसोसिएशन के सभी सदस्यों का सहयोग भरपूर प्राप्त हुआ. सभी ने प्रभार लेकर पूरी जिम्मेदारी से निभाया चारों दिशाओं से पधारे भक्तों ने इस भंडारे का भरपूर लाभ उठाया है.
इस आयोजन में प्रिंटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष टुकेश सिन्हा, सचिव त्रिलोक साहू, उपाध्यक्ष महीतोष शर्मा, संरक्षक डी के साहू, धनेश्वर साहू सहित प्रभात जैन, सुशील सिंघई, प्रेम साधवानी, आकाश जैन, निक्कू निर्मलकर, जयंत साहू, रेवानंद पटेल, रोशन साहू, प्रदीप वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, शेखर साहू, विशाल साहू, जीतू साहू, भूपेन्द्र साहू, अनिल यादव, दिलीप निषाद, चंद्रहास पटेल, सोहन चक्रधारी, सुंदर साहू, सुदामा राम साहू, चेतन साहू, सुरेश तारक, बसंत प्रजापति, देवेंद्र, भानु प्रताप साहू, कोमल साहू, राजू कंसारी, शेष नारायण, धर्मेंद्र पटेल, गोलू निषाद, दयालु साहू, ओमप्रकाश साहू, ज्ञानचंद देशमुख, भुनेश्वर साहू, हरीश साहू, गणपत साहू, गेंदराम साहू, टिकेश्वर पटेल, रामचंद्र साहू, छगेश्वर साहू, विक्की साहू, टुकेश साहू, राकेश कंसारी उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



