अयोध्या नगरी में हुआ बालक आदि कुमार का जन्म, निकली विशाल शोभायात्रा निकली, सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
A child named Adi Kumar was born in Ayodhya, a huge procession was taken out and cultural programs were held.
नवापारा राजिम : पंचकल्याणक के तीसरे दिन जन्म कल्याणक महोत्सव के रुप में मनाया गया. प्रतिदिन की तरह प्रातः 6:30 बजे से श्री जी का अभिषेक शांति धारा एवं पूजन संपन्न हुआ. निर्धारित मुहूर्त में 8:25 पर बालक आदि कुमार का जन्म हुआ जब भगवान का जन्म हुआ तो अयोध्या में चारों ओर खुशियां छा गई. यह बात जब सौधर्म को पता चली तो वह अपने सिंहासन से उतरकर अयोध्या नगरी की ओर मुख कर जमीन पर लेटकर प्रणाम किया तो शची इन्द्राणी ने उनसे पूछा कि आप किसे नमस्कार कर रहे हैं तब इंद्र ने बताया कि अयोध्या में बालक आदि कुमार का जन्म हुआ है इसके पूर्व सौधर्म इंद्र ने कुबेर इंद्र को बुलाया और उन्हें कहा कि जाओ और अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजा दो और रत्न की वर्षा करो. सौधर्म इंद्र के आदेश अनुसार कुबेर ने भगवान के जन्म के 15 माह पूर्व रत्न की वर्षा करना प्रारंभ कर दी थी जब भगवान का जन्म हुआ तो शची इंद्राणी को कहा कि हे देवी आप जाइए और बालक आदि कुमार को लेकर आइये इसके बाद सौधर्म इंद्र ने भगवान को सुमेरु पर्वत पर ले जाकर उनका अभिषेक किया.
सौधर्म इंद्र बाजे गाजे के साथ भगवान को सुमेर पर्वत ले गए. दोपहर 1 बजे पंचकल्याणक स्थल से एक विशाल शोभायात्रा निकली जिसमें सबसे पहले जैन ध्वज उनके पीछे बैंड बाजा वाले के बाद पार्टी उनके पीछे निर्धारित वस्त्र धारण किए हुए महिलाएं का समूह चल रहा था. पीछे रथ में सभी मुख्य पात्र सवार थे.
सुमेरु पर्वत से अभिषेक कर भगवान को राजश्री वस्त्र पहनाए गए और आभूषणों से सजाया गया यह सारी प्रक्रिया प्रतिष्ठा आचार्य पंडित सनत कुमार जी विनोद कुमार जी राजवंश वाले पंडित ऋषभ शास्त्री नवापारा वाले पंडित अजीत शास्त्री इंदौर द्वारा विधि विधान व धार्मिक क्रियाओ के साथ संपन्न हुआ.
आज की महा आरती सौधर्म इंद्र के निवास से निकलकर कुबेर इंद्र के साथ गाजे बाजे के साथ नाचते झूमते पंचकल्याणक स्थल पर पहुंची जहां पर विराजित सभी भगवानों की आरती की गई रात्रि 8 बजे प्रवचन हुए और रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए जिसके अंतर्गत आज बाल क्रीड़ा हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



