हरेली त्योहार पर मुर्गा छोटा-बड़ा लाने की बात पर दो भाइयों के बीच खूनी जंग, बड़े ने छोटे भाई को चाकू मारकर किया जानलेवा हमला, आरोपी फरार
A dispute between two brothers over the size of a rooster for the Hareli festival turned into a bloody clash; the elder brother launched a life-threatening knife attack on the younger one, and the accused is absconding.
बिलासपुर : हरेली पर्व की तैयारी के बीच मुर्गे के आकार को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया. घटना मोपका चौकी क्षेत्र के चिल्हाटी गांव की है. जहां गौतम धनवार और उसके छोटे भाई रुपेश धनवार के बीच मुर्गे को लेकर विवाद हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी निवासी सूरज धनवार रोजी-मजदूरी करता है. उनके परिवार में वे तीन भाई हैं और तीनों अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग रहते हैं. वह मंगलवार को काम पर गया था. इसी दौरान उसका छोटा भाई रुपेश धनवार हरेली त्योहार के लिए घर में पकाने मुर्गा लेकर आया था. वहीं उनका बड़ा भाई गौतम भी अपने घर के लिए मुर्गा लेकर आया था. बताया जा रहा है कि रुपेश का मुर्गा बड़ा था, जबकि गौतम का मुर्गा अपेक्षाकृत छोटा था.
इसी बात को लेकर गौतम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने उससे रुपेश की तरह बड़ा मुर्गा लाने की बात कही. यह बात गौतम को नागवार गुजरी और वह नाराज होकर रुपेश से विवाद करने लगा. विवाद बढ़ने पर रुपेश ने विरोध किया. जिसके बाद गौतम ने धारदार हथियार से रुपेश पर हमला कर दिया. हमले में रुपेश गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया. परिजनों ने उसे फौरन सिम्स अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
घटना की खबर मिलने पर मोपका चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब विवाद की पूरी वजह और हमले से जुड़े घटना की जानकारी जुटा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



