खेत में जुताई के दौरान बोरवेल लाइन के करंट की चपेट में आया किसान, हुई दर्दनाक मौत, पूरे गांव में मातम का माहौल, पुलिस कर रही मामले की जांच
A farmer suffered a tragic death after coming into contact with a live wire connected to a borewell while ploughing his field; the entire village is in mourning, and the police are investigating the matter.
खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले में मंगलवार को दर्दनाक घटना हुई. खेत में जोताई कर रहे किसान की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बैगा टोला निवासी उम्र 43 साल महेश वर्मा के रूप में हुई है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक महेश वर्मा उम्र 43 साल मंगलवार को अपने खेत में जोताई का काम कर रहे थे. इसी दौरान खेत में लगे बोरवेल के लिए बिछाई गई बिजली लाइन की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लग गया. करंट लगते ही वे गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने फौरन उन्हें इलाज के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए. घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बोरवेल की बिजली लाइन के संपर्क में आने से हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



